मध्यप्रदेश के कई शहरों में 28 सितंबर को दिन-रात होगा बराबर ! जानें क्या है ये Equilux
Sandeep Kumar | Sept 27, 2024, 16:46 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-27T162539.524
मध्य प्रदेश कई शहरों में शनिवार यानी 28 सितंबर को दिन-रात बराबर देखने को मिलेंगे। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के मुताबिक न तो दिन लंबा होगा और न ही रात लंबी होगी। आइए जानते हैं इस खगोलीय घटना के बारे में...
मध्य प्रदेश के अनेक नगरों में कल यानी 28 सितंबर दिन शनिवार को दिन-रात बराबर होने वाले हैं। प्रदेश के कई शहरों में जितने अवधि का दिन होगा उतनी अवधि की रात भी होगी। उसके ही लगभग बराबर होगी। इस बारे में जानकारी देने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ( Sarika Gharu ) ने बताया कि खगोलविज्ञान में यह घटना इक्वीलक्स ( equilux ) कहलाती है। सारिका कहती हैं कि इक्वीनॉक्स (Equinox ) की घटना को अनेक लोगों द्वारा दिन-रात बराबर होने से जोड़ा जाता रहा है जो कि सही तथ्य नहीं है । इक्वीनॉक्स की घटना में सूर्य भूमघ्यरेखा के ठीक उपर पहुंचता है उस दिन मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन-रात की अवधि में करीब 400 से अधिक सेकंड का अंतर रहता है।
सारिका ने बताया कि देश के अलग-अलग भागों में दिन-रात बराबर होने की घटना अलग-अलग दिनांक को होती है। जहां उत्तरी मध्य प्रदेश में यह घटना 27 सितंबर को हो चुकी है तो चेन्न्ई में 1 अक्टूबर को तो कन्याकुमारी में 7 अक्टूबर को दिन-रात बराबर होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...Equinox की खगोलीय घटना : रविवार को सूर्योदय ठीक पूर्व दिशा से और ठीक पश्चिम दिशा में होगा सूर्यास्त
भोपाल में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 11 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 10 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 21 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 39 सेकंड का अंतर होगा ।
इंदौर में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 17 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनट के कुछ बाद होगा । दिन की अवधि 11 घंटै 59 मिनट और 31 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 29 सेकंड का अंतर होगा ।
उज्जैन में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 17 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा । 11 घंटे 59 मिनट और 23 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 37 सेकंड का अंतर होगा ।
नर्मदापुरम में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 9 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 31 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 29 सेकंड का अंतर होगा ।
रायसेन में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 9 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 8 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 20 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 40 सेकंड का अंतर होगा ।
छिंदवाड़ा में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 4 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 44 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 16 सेकंड का अंतर होगा।
जबलपुर में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजे पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 24 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 36 सेकंड का अंतर होगा।
खंडवा में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 15 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 14 मिनट के कुछ बाद होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 48 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 12 सेकंड का अंतर होगा ।
सारिका घारू ने बच्चों को रोचक तरीके से जानकारी देते हुए एक प्रयोग करते हुए जानकारी दी। इसमें एक तराजू में एक पलड़ा कर्क रेखा के पास रखा गया तो दूसरा मकर रेखा के पास। संतुलन की स्थिति में दिन और रात लगभग बराबर दिखते है, जैसे-जैसे पलड़ा मकर रेखा की ओर करते हैं तराजू का कांटा दिन की अवधि कम की ओर जाता है। अगर पलड़ा कर्क रेखा की ओर जाता है तो दिन की अवधि ज्यादा होती दिखती है।
सारिका घारू के मुताबिक आमलोगों को भी इक्वीनॉक्स और इक्वीलक्स में अंतर मालूम होना जरूरी है । मध्य प्रदेश के नगरों में इक्वीनॉक्स की घटना के लगभग 6 दिन बाद इक्वीलक्स की घटना होती है।
देश के अलग-अलग स्थानों पर होती है घटना
ये खबर भी पढ़िए...Equinox की खगोलीय घटना : रविवार को सूर्योदय ठीक पूर्व दिशा से और ठीक पश्चिम दिशा में होगा सूर्यास्त
जानें प्रदेश के शहरों में दिन रात का अंतर...
इंदौर में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 17 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनट के कुछ बाद होगा । दिन की अवधि 11 घंटै 59 मिनट और 31 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 29 सेकंड का अंतर होगा ।
उज्जैन में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 17 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा । 11 घंटे 59 मिनट और 23 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 37 सेकंड का अंतर होगा ।
नर्मदापुरम में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 9 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 31 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 29 सेकंड का अंतर होगा ।
रायसेन में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 9 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 8 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 20 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 40 सेकंड का अंतर होगा ।
छिंदवाड़ा में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 4 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 44 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 16 सेकंड का अंतर होगा।
जबलपुर में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजे पर होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 24 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 36 सेकंड का अंतर होगा।
खंडवा में सूर्योदय प्रात : 6 बजकर 15 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 14 मिनट के कुछ बाद होगा । दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनट और 48 सेकंड होगी । दिन और रात में सिर्फ 12 सेकंड का अंतर होगा ।
सारिका घारू ने प्रयोग करके समझाया
क्या है इक्वीनॉक्स और इक्वीलक्स में अंतर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari