नाबालिगों से रेप के 5 हजार मामले HC में लंबित, आधे आरोपी जमानत पर बाहर

Raj Singh | Dec 18, 2024, 09:17 IST
Share
high court...
high court...

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़कियों को न्याय दिलाने में काफी लंबा समय लग रहा है। राज्य के हाई कोर्ट में पिछले 24 सालों में 4 हजार 928 पॉक्सो के मामले लंबित हैं।

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़कियों को न्याय दिलाने में काफी लंबा समय लग रहा है। राज्य के हाई कोर्ट में पिछले 24 सालों में 4 हजार 928 पॉक्सो के मामले लंबित हैं। इन मामलों में कुल 5 हजार 243 आरोपी हैं। इनमें से 2 हजार 650 आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि 2 हजार 593 आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जो कुल आरोपियों का 49.46% हैं।

कांग्रेस विधायक ने पूछा सवाल

कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखित उत्तर में यह जानकारी मंगलवार को विधानसभा में दी। कांग्रेस विधायक ने सवाल में यह भी पूछा था कि बीते एक साल में इस बारे में कोई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं? इस पर बताया गया कि इस बारे में कोई आदेश या दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
बच्ची के शव से रेप करने वाले को राहत, क्योंकि ऐसा करना क्राइम नहीं है

सबसे पुराना मामला 12 जनवरी 2001 से पेंडिंग

विधानसभा में दिए गए जवाब में यह भी कहा गया कि हाई कोर्ट में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले 23 साल से लंबित हैं। इंदौर खंडपीठ में सबसे पुराना मामला 12 जनवरी 2001 से पेंडिंग है। अब तक इस मामले को 52 बार सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है। कुछ मामलों में, जैसे 2013 से 2024 तक, केवल 2 से 10 तारीखें ही लगी हैं। ग्वालियर हाई कोर्ट में ऐसे 10 मामले हैं जो लंबित हैं।

7 साल की बच्ची के साथ रेप- मर्डर रेयर ऑफ रेयरेस्ट केस नहीं..ये सजा माफ

दुष्कर्म के बाद हत्या के 64 मामले पर...

मध्य प्रदेश विधानसभा ने 7 साल पहले, 3 दिसंबर 2017 को एक विधेयक पारित किया था, जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के बाद हत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान किया गया था। यह कानून लागू होने के बाद भी अब तक किसी आरोपी को फांसी नहीं दी गई है। हाई कोर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के 64 मामले पहुंच चुके हैं, जिनमें ट्रायल कोर्ट या फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी। इनमें से 11 मामलों में हाई कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी, लेकिन इन मामलों में भी फांसी की सजा पूरी नहीं हुई है।

पीड़ितों को कब मिलेगा न्याय?

इस प्रकार, मध्य प्रदेश में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिगों को न्याय दिलाने में कई अड़चनें हैं, जिनमें कोर्ट के मामले लंबित होना और संबंधित दिशा-निर्देशों का न होना प्रमुख हैं। सरकार और न्यायालयों को इस दिशा में जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि पीड़ितों को जल्दी न्याय मिल सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • एमपी हाईकोर्ट
  • MP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • दुष्कर्म
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • ग्वालियर रेप मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा