मध्य प्रदेश के 69वां स्थापना दिवस समारोह का CM मोहन ने किया शुभारंभ

Vikram Jain | Oct 31, 2024, 17:22 IST
Share
Madhya Pradesh 69th Foundation Day celebrations begin
Madhya Pradesh 69th Foundation Day celebrations begin

मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाया।

BHOPAL. प्रदेश में ‘मध्य प्रदेश 69वां स्थापना दिवस समारोह’ की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। सीएम ने लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने दीपावली और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाया। स्थापना दिवस कार्यक्रम 2 नवंबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री ने किया समारोह का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह’ का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सेना द्वारा लगाई गई सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। साथ ही आर्मी बैंड की प्रस्तुति दी गई। प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने मलखंब, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

यह सौभाग्य का विषय

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। सरकार द्वारा दशहरे पर शस्त्र-पूजन और दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाना इस बात का प्रतीक है। सीएम ने आगे कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि दीपावली की शुभ घड़ी में प्रदेश का 69वां राज्योत्सव मनाया जा रहा है।

CM मोहन यादव ने सफाई मित्रों के बच्चों के साथ मनाई दिवाली, गिफ्ट बांटे

जानें चार दिनों का कार्यक्रम

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस हर साल एक नवंबर को मनाया जाता है। इस साल मध्य प्रदेश अपना 69वां स्थापना दिवस मनाएगा। समारोह चार दिन तक हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा। 30 अक्टूबर बुधवार को मध्य प्रदेश गान और बैंड प्रदर्शन हुआ। 31 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड में विकास प्रदर्शनी लगाई है। 1 नवंबर को स्थापना दिवस के दिन रविंद्र भवन में शाम को संगीतमय कार्यक्रम होगा। साथ ही इस मौके पर पूरे प्रदेश भर में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन गौ-पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।

पार्श्व गायक अंकित तिवारी देंगे प्रस्तुति

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पार्श्व गायक अंकित तिवारी अपने सुमधुर गानों की प्रस्तुति देंगे। बताया जा रहा है कि रविंद्र भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम कोई भी बगैर किसी फीस के आनंद उठा सकता है। कार्यक्रम के लिए एंट्री फीस नहीं ली जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Diwali
  • Madhya Pradesh Foundation Day
  • मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
  • दीपावली
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह
  • Madhya Pradesh 69th Foundation Day
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा