MP में ट्रेन को बम से उड़ाने की कोशिश, NIA समेत कई खुफिया एजेंसियां एक्टिव

Sourabh Bhatnagar | Sept 22, 2024, 14:03 IST
Share
कोशिश
कोशिश

खंडवा के पास नेपानगर में अज्ञात बदमाशों द्वारा डेटोनेटर की मदद से सेना की स्पेशल ट्रेन को उड़ाने कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बीते कई दिनों से देशभर के अलग- अलग राज्यों में ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश के कई मामले सामने आए हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के नेपानगर से एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नेपानगर विधानसभा के सागफाटा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा डेटोनेटर की मदद से सेना की स्पेशल ट्रेन को उड़ाने कोशिश की गई। हालांकि, बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और ट्रेन को बम से उड़ाने की उनका साजिश नाकाम हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...परिवार से परेशान युवक ने दी भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

क्या है मामला?

मामला मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा के सागफाटा क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सागफाटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा 10 डेटोनेटर लगाए गए थे। इस दौरान जैसे ही ट्रेन डेटोनेटर से गुजरी बहुत तेज धमाके जैसी अवाज आई। इसके बाद ट्रेन चालक सचेत हो गया और उसने गाड़ी रोक दी। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया। आपको बता दें कि घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है, जब जम्मू कश्मीर से कर्नाटक जा रही आर्मी की स्पेशल ट्रेन सागफाटा के पास से गुजर रही थी।

ये भी पढ़ें...Air India Bomb Threat : एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

NIA, ATS समत कई खुफिया एजेंसी एक्टिव

मामला सेना के जवानों से जुड़ा होने की वजह से इसने तूल पकड़ लिया और इसके बाद NIA, ATS समत कई खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग की स्पेशल शाखा डीएसपी, नेपानगर एसडीओपी थाना प्रभारी सहित रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम NIA, ATS सहित कई खुफिया एजेंसियों के अधिकारी खंडवा पहुंचे और मामले की जांच में गंभीरता दिखाई। मध्य रेलवे भुसावल मंडल के पीआरओ जीवन चौधरी का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच में डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • NIA
  • खुफिया एजेंसी
  • भारतीय खुफिया एजेंसी
  • ATS
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • नेपानगर
  • डेटोनेटर विस्फोट
  • ट्रेन को बम से उड़ाने की कोशिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती