सोयाबीन किसानों को होगा नुकसान, तो भावांतर योजना के जरिए सरकार करेगी भरपाई
Dablu Kumar | Sept 29, 2025, 10:31 IST
mP KISAN SOYABIN
मध्य प्रदेश में सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना के जरिए राहत मिलने वाली है। जल्द यह योजना फिर से लागू होने वाली है। एमएसपी और मॉडल रेट का अंतर सीधे किसानों के खाते में जमा किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन किसानों को राहत देने के लिए भावांतर योजना फिर से शुरू होने वाली है। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसान 1 नवंबर से 31 जनवरी तक मंडियों में अपनी फसल बेच सकेंगे। किसानों को हर 15 दिन की अवधि में हुई बिक्री के बाद प्रदेश की सरकारी मंडियों के औसत दामों के आधार पर एक मॉडल दर तय की जाएगी।
यदि यह मॉडल दर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम रहती है, तो सरकार उस अंतर की भरपाई किसानों के खातों में सीधे जमा करेगी। यानी एमएसपी पर सोयाबीन खरीदीकी जाएगी। जिससे कम से कम मध्य प्रदेश किसानों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि किसानों का पंजीकरण 10 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसके बाद वे 1 नवंबर से अपनी सोयाबीन की बिक्री मंडियों में कर पाएंगे। सोयाबीन का रेट क्या हो, इस पर पहले से ही चर्चा जारी थी।10 अक्टूबर से शुरू होंगे पंजीयन
भावांतर योजना के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 10 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। भावांतर की अवधि 01 नवम्बर से 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेगी। पंजीकृत कृषक और उनके रकबे के सत्यापन की प्रक्रिया राजस्व विभाग के माध्यम से होगी। किसानों के भावांतर की राशि पंजीयन के समय दर्ज बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
ये भी पढ़िए... आज किसानों को बड़ा तोहफा देंगे सीएम मोहन यादव , CWC की बैठक में भाग लेंगे उमंग सिंघार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में यह घोषणा तब की, जब लगातार गिरती कीमतों से किसान परेशान थे। पिछले वर्ष प्रदेश में 52 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार भारी वर्षा के कारण 10 से 15 प्रतिशत तक उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़िए... फेसबुक पोस्ट से भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी के बाद मंदसौर कलेक्टर ने बदली जुबान
मंडी बोर्ड के मुताबिक 1 अप्रैल से प्रदेश की सभी मंडियां ई-मंडी सिस्टम से जुड़कर पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी हैं। अब हर खरीद-फरोख्त एक तय कमरे में कैमरों की निगरानी के बीच ही होगी, जिससे रेट को लेकर विवाद की संभावनाएं घटेंगी और लेन-देन में पारदर्शिता बनी रहेगी।
ये भी पढ़िए... बालाघाट से सीएम मोहन यादव ने किसानों के खातों में डाली 337 करोड़ रुपए की बोनस राशि
ऑनलाइन डेटा से यह भी साफ तौर पर दर्ज रहेगा कि किस व्यापारी ने कितना माल खरीदा है। इससे एक ही माल को दूसरी बार बेचने जैसी गड़बड़ियों की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। इसके अलावा यदि कोई किसान मंडी के बाहर ई-अनुज्ञा के माध्यम से फसल बेचता है, तो उसका पूरा रिकॉर्ड भी मंडी बोर्ड के सिस्टम में सुरक्षित रहेगा।
ये भी पढ़िए... MP News: एमपी से मानसून की हो रही विदाई, बुरहानपुर में तेज बारिश, किसानों की टेंशन बढ़ी, जानें अब तक कितनी बारिश
उदाहरण के तौर पर यदि 1 से 15 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश में 10 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की बिक्री होती है और उसमें से 6 लाख मीट्रिक टन 4500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बिकता है, तो इसी भाव को मॉडल रेट माना जाएगा। चूंकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपये है, ऐसे में 828 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर सरकार सीधे किसानों के खातों में जमा करेगी। बता दें कि,सोयाबीन की फसल मध्यप्रदेश में काफी ज्यादा होती है।
यदि यह मॉडल दर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम रहती है, तो सरकार उस अंतर की भरपाई किसानों के खातों में सीधे जमा करेगी। यानी एमएसपी पर सोयाबीन खरीदीकी जाएगी। जिससे कम से कम मध्य प्रदेश किसानों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि किसानों का पंजीकरण 10 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसके बाद वे 1 नवंबर से अपनी सोयाबीन की बिक्री मंडियों में कर पाएंगे। सोयाबीन का रेट क्या हो, इस पर पहले से ही चर्चा जारी थी।10 अक्टूबर से शुरू होंगे पंजीयन
भावांतर योजना के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 10 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। भावांतर की अवधि 01 नवम्बर से 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेगी। पंजीकृत कृषक और उनके रकबे के सत्यापन की प्रक्रिया राजस्व विभाग के माध्यम से होगी। किसानों के भावांतर की राशि पंजीयन के समय दर्ज बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।
भावांतर योजना के तहत पहले क्या होता था
पहले भावांतर योजना के तहत मॉडल रेट तय करने के लिए मध्य प्रदेश के अलावा तीन अन्य राज्यों के दामों की तुलना की जाती थी, जिससे प्रदेश का रेट भी प्रभावित होता था। लेकिन अब यह दर केवल मध्य प्रदेश की सरकारी मंडियों में मिलने वाले औसत भावों के आधार पर तय की जाएगी।
एमपी में सोयाबीन किसानों को बड़ी राहत वाली खबर एक नजर
|
ये भी पढ़िए... फेसबुक पोस्ट से भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी के बाद मंदसौर कलेक्टर ने बदली जुबान
ई-मंडी सिस्टम
जुड़ेगी प्रदेश की सभी मंडियां
ये भी पढ़िए... बालाघाट से सीएम मोहन यादव ने किसानों के खातों में डाली 337 करोड़ रुपए की बोनस राशि
ऑनलाइन डेटा से यह भी साफ तौर पर दर्ज रहेगा कि किस व्यापारी ने कितना माल खरीदा है। इससे एक ही माल को दूसरी बार बेचने जैसी गड़बड़ियों की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। इसके अलावा यदि कोई किसान मंडी के बाहर ई-अनुज्ञा के माध्यम से फसल बेचता है, तो उसका पूरा रिकॉर्ड भी मंडी बोर्ड के सिस्टम में सुरक्षित रहेगा।
ये भी पढ़िए... MP News: एमपी से मानसून की हो रही विदाई, बुरहानपुर में तेज बारिश, किसानों की टेंशन बढ़ी, जानें अब तक कितनी बारिश
सोयाबीन की बिक्री को उदाहरण से समझिए
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari