अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली आज , जीतू पटवारी होंगे शामिल में
Aparajita Priyadarshini | Jun 20, 2024, 10:18 IST
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव
मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर आगामी 10 जुलाई उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरन शाह इनावती को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अब बीजेपी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा सीट कांग्रेस ने धीरन शाह इनवाती को टिकट दिया है। धीरन शाह 20 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे।
दोनों बड़े नेताओं के साथ नामांकन फार्म दाखिल होगा, जिसके बाद यहां एक रैली भी होगी। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी पहले ही कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
उसके बाद अब इस सीट पर दमखम रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देवरावेन भलावी को प्रत्याशी बनाया है। देवरावेन ने इस साल लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। उन्हें इस चुनाव में 50 हजार वोट मिले थे। उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी के ऐलान कर दिया है।
धीरन शाह इनवाती राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं, लेकिन आचल कुंड दादा दरबार से जुड़े होने के कारण उनकी आदिवासी वोट बैंक में गहरी पैठ है।
बटकाखापा सोसाइटी में वह सेल्समैन थे। उनका नाम AICC ने घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे PM एक्सीलेंस कॉलेज, बेस्ट फैकल्टी पढ़ाएगी
धीरन शाह के नाम का ऐलान होते ही एक बार फिर से छिंदवाड़ा की राजनीति गर्म हो गई। दरअसल, धीरन शाह इनवाती के चुनाव मैदान में आने के बाद कमलेश शाह के लिए विधानसभा चुनाव जीतना काफी संघर्षपूर्ण समझा जा रहा है।
इसका कारण आदिवासी वोट बैंक सीधे तौर पर आंचल कुंड धाम से जुड़ा हुआ है। आंचल कुंड धाम के पंडा के परिवार से धीरन आते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अब बीजेपी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
अमरवाड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
कांग्रेस को छोड़ने के साथ कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी ने कमलेश शाह को उपचुनाव में अमरवाड़ा से प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। बीजेपी ने कमलेश शाह को दिया टिकट | kamlesh shah bjp | jeetu patwari
छिंदवाड़ा की राजनीति गर्मअमरवाड़ा सीट | amarwara assembly election 2024 | dheeren shah inwati |
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कौन है धीरन शाह इनवाती

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव हेतु श्री धीरन शाह इनवाती को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है।
मैं अमरवाड़ा की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे कांग्रेस प्रत्याशी को अपना संपूर्ण समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें।
"जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" pic.twitter.com/w9nejUZl6x
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 19, 2024
अमरवाड़ा से विधायक के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
अमरवाड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
कांग्रेस को छोड़ने के साथ कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी ने कमलेश शाह को उपचुनाव में अमरवाड़ा से प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। बीजेपी ने कमलेश शाह को दिया टिकट | kamlesh shah bjp | jeetu patwari
छिंदवाड़ा की राजनीति गर्मअमरवाड़ा सीट | amarwara assembly election 2024 | dheeren shah inwati |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari