भाजपा के महामंत्री के भाई और पार्षद पति ने की दलित युवक की पिटाई

Neel Tiwari | Aug 06, 2024, 18:58 IST
Share
 Sonkar Ratnesh Sonkar
Sonkar Ratnesh Sonkar

सत्ता के नशे में चूर भाजपा के महामंत्री के भाई ने केवल सीमेंट में पैर पड़ जाने पर एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रत्नेश सोनकर के भाई और पार्षद माधुरी सोनकर के पति बाबू सोनकर का एक दलित युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। पार्षद पति के साथ के आये गुंडे युवक को घसीटते हुए चाकू तक मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी की नाली निर्माण के लिए रखी सीमेंट में उसका पैर पड़ गया था।

परिवार के सामने बेरहमी से की मारपीट

जबलपुर के हनुमानताल थाना अंतर्गत रविदास नगर सिद्धबाबा की पहाड़ी इलाके में श्यामलाल चौधरी का निवास है। सोमवार को उन्होंने अपने बेटे को पंखा सुधरवाने भेजा था। जब उनका बेटा अमन चौधरी वापस घर लौट रहा था तो गली में बन रही नाली के सीमेंट के मसाले पर उसका गलती से पैर पड़ गया।

यह बात जब पार्षद पति राजेश उर्फ बाबू सोनकर को पता चली तो वह 3-4 गुंडे लेकर अमन के घर पहुँच गया और उसे अपना सत्त्ता का रसूख दिखाते हुए। उसके परिवार के सामने ही बेरहमी से तालिबानी सज़ा दी। राजेश सोनकर के साथ आये गुंडे उसे चाकू मारने और थाने में बंद कराने की धमकी भी दे रहे थे। इस दौरान अमन के पिता और माँ भी इनके सामने गिड़गिड़ाते रहे पर इन सफेदपोश गुंडों को तरस नहीं आया।

ये खबर भी पढ़ें...

तस्लीमा नसरीन बोलीं- मुझे बांग्लादेश में नहीं घुसने दिया, आज हसीना देश छोड़ने को मजबूर

भीम आर्मी के साथ परिजन पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

मंगलवार 6 अगस्त को अमन के पिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और शिकायत देते हुए बताया कि हनुमानताल थाना पुलिस के द्वारा राजनीतिक दबाव के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। वहीं परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह इस मामले में संज्ञान लें, अन्यथा उनके दलित और आदिवासी हितैषी होने के दावे खोखले साबित होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी नेता
  • दलित की पिटाई
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • महामंत्री रत्नेश सोनकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच