MP Budget 2025 : कोई नया टैक्स नहीं लगेगा, 11 आयुर्वेदिक कॉलेज
Sourabh Bhatnagar | Mar 12, 2025, 08:13 IST
thesootr
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश कर रहे हैं। इससे पहले देवड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बजट का मुख्य फोकस युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों पर होगा।
MP Budget 2025 Live Update
---------------------------------------
1 लाख किलोमीटर सड़कें, 500 रेलवे ओवर ब्रिज बनाएंगे
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 'क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण' योजना शुरू की जा रही है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना भी शुरू की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्कता और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- इसके अलावा, 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे, जिससे यातायात की सुविधा में सुधार होगा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
मोहन यादव सरकार का पूरा बजट यहां पढ़ें:
---------------------------------------
11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोले जाएंगे
---------------------------------------
हवाई सफर और आसान बनाएंगे
- प्रदेश में वायु सेवा के माध्यम से यात्रा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे मध्य प्रदेश के शहरों और देश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन शीघ्र और सुगम होगा।
- रीजनल कनेक्टिविटी योजना 'उड़ान' के तहत छिंदवाड़ा, नीमच, शहडोल, शिवपुरी, खंडवा, मंडला, झाबुआ और उज्जैन हवाई पट्टियों का विकास हो रहा है।
- दतिया हवाई पट्टी को विमानतल के रूप में विकसित किया गया है।
- शिवपुरी हवाई पट्टी को भी विमानतल के रूप में विकसित किया जाएगा।
- रीवा विमानतल को प्रदेश का छठवां वाणिज्यिक विमानतल बनाया गया है।
- ग्वालियर विमानतल को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में परिवर्तित किया जा चुका है।
- उज्जैन हवाई पट्टी को हवाई कनेक्टिविटी के रूप में विस्तारित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
---------------------------------------
बजट की बड़ी बातें
- 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।
- लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ेगी, लेकिन उन्हें पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।
- प्रदेश के 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख से अधिक नौकरियां मिलेंगी।
- प्रदेश सरकार ने इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया।
- 22 नए आईटीआई खोले जाएंगे।
---------------------------------------
पर्यटन पर फोकस
- पर्यटन पर मध्य प्रदेश सरकार का विशेष फोकस रहेगा।
- 507 करोड़ रुपये से 14 स्मारकों का निर्माण किया जाएगा।
- ओंकारेश्वर में लोक धर्म और संस्कृति पर्यटन के लिए 1160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की जाएगी।
- इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा।
---------------------------------------
कोई नया टैक्स नहीं
- मध्य प्रदेश बजट 2025-2026 में कोई नया टैक्स प्रस्तावित नहीं है।
- पिछले बजट की तरह इस बार भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
---------------------------------------
छोटी बस्तियों में बनेंगी सड़कें
- छोटी बसाहट और बस्तियों के लिए सीएम मजरा टोला सड़क योजना शुरू कर 100 करोड़ का प्रावधान।
- नगरीय विकास के लिए 18,715 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।
- ऊर्जा पावर सेक्टर में 19 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
---------------------------------------
गाड़ी खरीदने पर टैक्स में छूट
---------------------------------------
1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।
---------------------------------------
धान उपार्जन पर प्रोत्साहन के लिए 850 करोड़ रुपये का प्रावधान
---------------------------------------
मध्य प्रदेश में 900 से ज्यादा आईटीआई स्थापित किए जाएंगे
---------------------------------------
एमपी में होंगी गिल्ली डंडा कंचे और पिट्ठू की प्रतियोगिताएं
---------------------------------------
सीएम कृषक उन्नति योजना होगी शुरू
---------------------------------------
डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी खोलेंग:जगदीश देवड़ा
---------------------------------------
लाड़ली बहनों को 3 प्रमुख योजनाओं से जोड़ेंगे:जगदीश देवड़ा
---------------------------------------
- विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53 हजार से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं।
- 22 नए छात्रावास बनाए जाएंगे।
---------------------------------------
- विकसित मध्य प्रदेश के लिए लक्ष्य: 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद 250 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाना।
- वार्षिक आय को 22 लाख 33 हजार रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य।
- 2024 की तुलना में बजट में 15% तक की वृद्धि प्रस्तावित है।
---------------------------------------
---------------------------------------
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में पेश कर रहे बजट
---------------------------------------
'कर्ज' की पोटली लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता
638773733067592393-227577
---------------------------------------
मध्य प्रदेश का बजट 2025-26 पर कैबिनेट बैठक की शुरुआत हो चुकी है। इस बैठक में बजट को मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, और फिर विधानसभा में पेश किया जाएगा।
बजट का फोकस युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों पर: देवड़ा
4 लाख 20 हजार करोड़ का होगा बजट: सीएम
---------------------------------------
मध्य प्रदेश का बजट आज, 12 मार्च को राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस बजट को सदन में प्रस्तुत करेंगे, जो 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। इस बजट में मोहन सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं पेश करने की कोशिश करेगी। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, शहरी विकास और उद्योगों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
---------------------------------------
सभी वर्गों के कल्याण का प्रतीक होगा बजट : सीएम
मध्य प्रदेश के विकास में अहम कदम होगा आगामी बजट
---------------------------------------
सदन में हंगामे की संभावना
आर्थिक स्थिति और विकास दर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari