आज विधानसभा में बजट को लेकर होगी तीखी बहस! सीएम और नेता प्रतिपक्ष होंगे आमने-सामने
Raj Singh | Mar 13, 2025, 09:49 IST
buddget
मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। अब इसी पर आज मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष विधानसभा में अपनी प्रतिक्रिया देंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। बुधवार ( 12 मार्च ) को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज गुरुवार ( 13 मार्च ) को सदन में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देंगे। बता दें कि जहां सीएम की ओर से बजट को प्रदेश के विकास के लिए अहम बताया जाएगा। जबकि विपक्ष की ओर से इसे नाकाफी बताने की कोशिश की जाएगी। इस बजट से संबंधित चर्चाएं राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले।
ये भी खबर पढ़ें... सिंधिया समर्थक 2 मंत्रियों का बजट घटा, महिला मंत्रियों को 10 हजार करोड़ ज्यादा मिले
वित्त मंत्री ने बजट में कई अहम घोषणाएं की हैं। इनमें प्रदेश के सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के भत्तों के पुनरीक्षण ( review) का ऐलान प्रमुख है। ये बदलाव 13 साल बाद हो रहे हैं, और इसमें सभी भत्ते 7वें वेतनमान के आधार पर दिए जाएंगे।
इसके अलावा, राज्य में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
बजट में आदिवासी, दलित, किसानों, और छात्रों के लिए कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। हालांकि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बजट में किए गए प्रावधानों का केवल 20-30% ही वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचता है। उनका कहना है कि सरकार केवल योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और जनता को गुमराह करती है।
ये भी खबर पढ़ें... लाड़ली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, मोहन सरकार ने बजट में किया ऐलान
उज्जैन सिंहस्थ के आयोजन के लिए सरकार ने बजट में 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके अलावा, गाय और गोपालकों के लिए भी बजट में कई राहतों की घोषणा की गई है। दूध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर 5 रुपए का बोनस दिया जाएगा, और गोशालाओं में गायों के आहार के लिए सहायता को प्रति गाय 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति दिन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज गुरुवार ( 13 मार्च ) को सदन में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देंगे। बता दें कि जहां सीएम की ओर से बजट को प्रदेश के विकास के लिए अहम बताया जाएगा। जबकि विपक्ष की ओर से इसे नाकाफी बताने की कोशिश की जाएगी। इस बजट से संबंधित चर्चाएं राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शुरू हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले।
विधानसभा में हंगामे के हालात
बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे की पत्नी और उनकी मां पर ईओडब्ल्यू (EOW) में केस दर्ज है। इसके साथ ही उन्होंने कटारे को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष होने पर सवाल उठाया, क्योंकि उनके अनुसार इस पद का कोई प्रावधान नहीं है। वहीं कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने भी वित्त मंत्री को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए खर्च होता है, जबकि इसका वास्तविक लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचता।
बजट की प्रमुख घोषणाएं
इसके अलावा, राज्य में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
आदिवासी, दलित और किसानों के लिए बजट में विशेष प्रावधान
ये भी खबर पढ़ें... लाड़ली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ा जाएगा, मोहन सरकार ने बजट में किया ऐलान
उज्जैन सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari