WOW Awards Asia ने सीएम मोहन यादव को सौंपा गोल्ड अवार्ड , इसलिए मिला

Amresh Kushwaha | Sept 16, 2025, 13:04 IST
Share
chief-minister-mohan-yadav-gold-award-wow-awards-asia-vikramotsav
chief-minister-mohan-yadav-gold-award-wow-awards-asia-vikramotsav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को WOW Awards Asia की टीम के जरिए गोल्ड अवाॅर्ड सौंपा गया है। यह अवाॅर्ड मुख्यमंत्री को विक्रमोत्सव 2025 के आयोजन के कारण मिला है।

भोपाल के रवींद्र भवन में 16 सितंबर, सोमवार को राष्ट्रीय हिन्दी अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को WOW Awards Asia की टीम ने गोल्ड अवॉर्ड सौंपा। उन्हें यह अवॉर्ड विक्रमोत्सव 2025 के आयोजन के लिए मिला है।

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के तहत आयोजित विक्रमोत्सव 2025 को हाल ही में एशिया के वाउ अवॉर्ड से नवाजा गया था। विक्रमोत्सव 2025 को 'एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी' (Special Event of the Year Government) में गोल्ड अवॉर्ड के रूप में सम्मानित किया गया था। यही अवॉर्ड अब सीएम को सौंपा गया है।

2ad2d3ae-90c
2ad2d3ae-90c


इसके अलावा देशभर के कई बड़े लोगों को राष्ट्रीय स्तर के सम्मान भी दिए गए। संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में हिंदी के प्रचार-प्रसार और योगदान देने वाली जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया।

Be इंडियन-Buy इंडियन अभियान का शुभारंभ

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इसी कार्यक्रम में ‘द सूत्र’ के अभियान Be इंडियन–Buy इंडियन, हमारी-लक्ष्मी-हमारे पास का भी शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में ही स्वदेशी जागरण अभियान अंतर्गत देश हित में 'द सूत्र' का अभियान "Be इंडियन, Buy इंडियन, हमारी-लक्ष्मी-हमारे पास" का शुभारंभ किया गया। आरएनटीयू के विश्व हिंदी ओलंपियाड एवं विश्वरंग के पोस्टर का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: 'द सूत्र' के महाअभियान Be इंडियन-Buy इंडियन का आगाज, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया पोस्टर और लोगो

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विक्रमोत्सव की तारीफ की थी। उन्होंने इसे उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा था कि विक्रमादित्य का शासनकाल जनकल्याण, सुशासन, और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है।

4ef827a9-dae
4ef827a9-dae


ये खबर भी पढ़िए...भोपाल-इंदौर हाईस्पीड एक्सप्रेस वे : भोपाल से इंदौर पहुंचेंगे मात्र 2 घंटे में, 50 किमी दूरी होगी कम

विक्रमोत्सव 2025 में क्या हुआ था खास?

17e6f5bf-05b
17e6f5bf-05b


उज्जैन विक्रमोत्सव 2025 का आयोजन 26 फरवरी से 30 जून (125 दिन) तक किया गया था। इसमें 300 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ था। इस महोत्सव में लाखों लोग भागीदार रहे और सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोगों ने इस आयोजन का हिस्सा बनने का अनुभव लिया। कार्यक्रम में प्रमुख शिवरात्रि मेलों का समारंभ, कलश यात्रा, विक्रम व्यापार मेला, संगीत, नृत्य, वादन, शिवोह्म, आदि-अनादि पर्व समारोह, विक्रम नाट्य समारोह, चित्र प्रदर्शनियां, संगोष्ठी, भारतीय इतिहास समागम, राष्ट्रीय विज्ञान समागम, वेद अंताक्षरी, कोटि सूर्योपासना, शिल्प कला कार्यशाला, प्रकाशन, विक्रम पंचांग, पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, बोलियों एवं हिन्दी रचनाओं का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, और 1000 ड्रोन्स की प्रस्तुति जैसी प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: विक्रमोत्सव 2025 का चला जादू, मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवाॅर्ड

WOW Awards Asia की प्रतिष्ठा

WOW Awards Asia, जो कि 2009 से लाइव इवेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला एक प्रतिष्ठित मंच है। इस वर्ष अपने 16वें संस्करण का आयोजन 20 और 21 जून 2025 को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया था। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने हिस्सा लिया था। विक्रमोत्सव 2025 का यह सम्मान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि समस्त भारत के लिए गर्व का कारण बन गया है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025
  • गोल्ड अवाॅर्ड
  • WOW Awards Asia
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा