एमपी के सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन, रीवा में होगा अंतिम संस्कार
Sandeep Kumar | Jul 16, 2025, 24:10 IST
cm MOHAN-father-in-law
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और मंगलवार रात सुल्तानपुर स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। उनका निधन प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर छोड़ गया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा।
ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य 27 जून 2023 को अचानक बिगड़ गया था। सांस और पेट से संबंधित समस्याओं के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी, सीमा यादव (जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी हैं), उन्हें देखने मध्यप्रदेश से सुल्तानपुर पहुंची थीं। हालांकि, वे जल्द ही वापस लौट गईं। 30 जून को उनकी हालत में थोड़ी सुधार आई और उन्हें घर लाया गया था।
इंदौर-खंडवा रेल लाइन : वन विभाग की मिली NOC, उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ेगा रेल मार्ग
ब्रह्मादीन यादव अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ सुल्तानपुर में रहते थे। विवेकानंद यादव सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) हैं। ब्रह्मादीन यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी इकलौती बेटी सीमा यादव का विवाह 1994 में डॉ. मोहन यादव से हुआ था।
कोर्ट में अपील लगाने सरकारी वकील मांग रही थी रिश्वत, लोकायुक्त ने दबोचा
ब्रह्मादीन यादव ने अपनी जिंदगी की शुरुआत से ही संघ से जुड़कर कई आंदोलनों में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में आंदोलनों का नेतृत्व किया और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई चले गए थे। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम ब्रह्मादीन रख लिया था।
MP में 15 अगस्त से बदल रहा इमरजेंसी नंबर: अब 100 नहीं डायल करें 112
ब्रह्मादीन यादव ने अपनी शिक्षा मुंबई में पूरी की और फिर यूपी लौटकर एक राजकीय स्कूल में नौकरी शुरू की। 1987 में उन्होंने प्रिंसिपल के पद से रिटायरमेंट लिया। उनका करियर कई पहलुओं में सक्रिय था, और उन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया।
ब्रह्मादीन के बड़े पुत्र रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं और अब जबलपुर में रहते हैं। उनके दूसरे पुत्र सदानंद यादव रीवा में विद्या भारती में कार्यरत हैं।
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम के ससुर के निधन पर ट्वीट करके दुख जताया है।
![777362e3-00a]()
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती
इंदौर-खंडवा रेल लाइन : वन विभाग की मिली NOC, उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ेगा रेल मार्ग
अपने बेटे के साथ रहते थे ब्रह्मादीन
कोर्ट में अपील लगाने सरकारी वकील मांग रही थी रिश्वत, लोकायुक्त ने दबोचा
संघ से जुड़ा था परिवार
MP में 15 अगस्त से बदल रहा इमरजेंसी नंबर: अब 100 नहीं डायल करें 112
शिक्षा और करियर
परिवार में योगदान
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम के ससुर के निधन पर ट्वीट करके दुख जताया है।
777362e3-00a
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari