मोहन कैबिनेट की बैठक, उज्जैन से इंदौर और इंदौर से पीथमपुर तक चलेगी मेट्रो, पुलिसकर्मियों को भी तोहफा

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
madhya-pradesh-cm-mohan-cabinet-meeting-26-august
madhya-pradesh-cm-mohan-cabinet-meeting-26-august

मंत्रालय में 26 अगस्त को एमपी कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की। वहीं इस बैठक में प्रशासनिक मामलों समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 26 अगस्त को मंत्रालय में एक कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों में सबसे अहम है, 610 लोक अभियोजन अधिकारियों (Public Prosecutors) के पदों की स्वीकृति। साथ ही, इनमें इंदौर और उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो के रूट को भी मंजूरी मिली। बैठक के बाद, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रमुख निर्णयों की जानकारी दी।

इंदौर-उज्जैन मेट्रो के रूट को मिली मंजूरी

कैबिनेट में इंदौर-उज्जैन जानी वाली मेट्रो को पीथमपुर तक ले जाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल-पीथमपुर मेट्रो (Mahakal-Pithampur Metro) योजना को मंजूरी दी है। यह मेट्रो मार्ग उज्जैन से इंदौर और फिर इंदौर से पीथमपुर तक चलेगी। इस परियोजना से न केवल परिवहन प्रणाली में सुधार होगा, बल्कि इन क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



इस मेट्रो रूट के निर्माण पर 9 लाख रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। महाकाल से पीथमपुर तक मेट्रो का निर्माण इन क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ राज्य में बेहतर परिवहन नेटवर्क का निर्माण करेगा। यह परियोजना प्रदेश के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में एक अहम भूमिका निभाएगी।

24d74742-4bb
24d74742-4bb


पुलिस अफसरों के लिए 25 हजार टैबलेट की मंजूरी

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस अफसरों के लिए 25 हजार टैबलेट (Tablets for Police Officers) देने का निर्णय लिया है। यह कदम पुलिस की कार्यशैली को डिजिटल और तेज़ बनाने के लिए उठाया गया है। टैबलेट पुलिस अधिकारियों को अधिक दक्षता से काम करने में मदद करेंगे।

इस योजना के पहले चरण में, 1732 अधिकारियों को टैबलेट दिए जाएंगे। उसके बाद, चरणबद्ध तरीके से कुल 25 हजार टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पुलिस की त्वरित जांच प्रक्रिया, डाटा संग्रहण और अन्य कार्यों में आसानी होगी।

f930801b-673
f930801b-673


610 लोक अभियोजन अधिकारियों के पद की स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट यह फैसला लिया गया कि मध्य प्रदेश में प्रत्येक न्यायिक बोर्ड में एक लोक अभियोजन अधिकारी (Public Prosecutor) की नियुक्ति की जाएगी। इस निर्णय से कुल 610 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इस कदम का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं में गति लाना और अभियोजन अधिकारियों की कमी को दूर करना है।

थर्मल पावर के लिए कोयले की आपूर्ति

कैबिनेट में ताप विद्युत गृहों के संचालन में पूर्ण क्षमता का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कोयले की आपूर्ति लगातार बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ग्रीन शो योजना के तहत ऊर्जा विभाग सक्रिय प्रयास कर रहा है। कोयला की कमी को पूरा करने के लिए भारत सरकार से बातचीत की जाएगी। साथ ही कोयले का पर्याप्त भंडारण भी किया जाएगा ताकि बिजली की कोई कमी न हो।

85e25bee-3fd
85e25bee-3fd


पीएचई विभाग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

कैबिनेट में पीएचई विभाग ने प्रस्ताव रखा है कि गांवों में बिजली बिल कम करने के लिए एमपी जल निगम के माध्यम से नल जल योजना के अंतर्गत सोलर और पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जहां भी संभव होगा, वहां पवन ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। सोलर से 100 मेगावाट और विंड एनर्जी से 60 मेगावाट के संयंत्र लगाने की योजना बनाई गई है। इस ऊर्जा का उपयोग नल जल योजना के बिजली बिल को कम करने में किया जाएगा।

गणेश चतुर्थी पर सामान्य अवकाश की घोषणा

कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया। उन्होंने बताया कि अब से पूरे प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहेगा। इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग को अवकाशों की व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पहले गणेश चतुर्थी पर सामान्य अवकाश होता था, लेकिन अब कलेक्टरों को इस दिन के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया है।

मोहन कैबिनेट की बैठक आज | मप्र कैबिनेट बैठक के फैसले | मप्र कैबिनेट बैठक न्यूज | MP News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मप्र कैबिनेट बैठक न्यूज
  • मप्र कैबिनेट बैठक के फैसले
  • मोहन कैबिनेट की बैठक आज
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद