बुंदेलखंड के लिए बड़े पैकेज का ऐलान कर सकते हैं सीएम मोहन यादव, खजुराहो कैबिनेट में होगा फैसला

Sourabh Bhatnagar | Dec 06, 2025, 13:41 IST
Share
Madhya Pradesh CM MOHAN Cabinet Meeting and Ladli Behan Conference Khajuraho
Madhya Pradesh CM MOHAN Cabinet Meeting and Ladli Behan Conference Khajuraho

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार इस समय बुंदेलखंड में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सभी मंत्रियों के साथ खजुराहो में हैं। आज कैबिनेट बैठक भी खजुराहो में ही होगी। सीएम इस दौरान बुंदेलखंड के लिए बड़े पैकेज का ऐलान कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 9 दिसंबर यानी आज खजुराहो में होने जा रही है। इस बैठक में खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर जोर दिया जाएगा।

बैठक (मोहन कैबिनेट बैठक) के दौरान बुंदेलखंड को बड़ा पैकेज देने का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य मंत्री इस बैठक (cm mohan cabinet meeting) में हिस्सा लेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर जरूरी फैसले ले सकते हैं। 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री विभागीय समीक्षा की थी।

2fbb3c89-2df
2fbb3c89-2df

लाड़ली बहनों को भी मिल सकती है बड़ी सौगात

साथ ही, खजुराहो में ही 9 दिसंबर को लाड़ली बहना सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।

अधिकारियों ने बैठक और सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों कार्यक्रमों (खजुराहो कैबिनेट) के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

pic.twitter.com/OtLiFg2qt1

खबरें ये भी...

मोहन कैबिनेट की बैठक: विकास के लिए सरकार ने खोला खजाने का पिटारा, परिवहन उप-निरीक्षकों को बड़ी राहत

अब एमपी में जनता ही चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी

ऐसा है बुंदेलखंड क्षेत्र

बुंदेलखंड क्षेत्र में कुल 13 जिले आते हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 6 जिले...दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह और सागर शामिल हैं। खजुराहो...छतरपुर जिले का ही हिस्सा है। वहीं उत्तर प्रदेश के 7 जिले...चित्रकूट, बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर आते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

News Strike: कैबिनेट बैठक में बार-बार क्यों नाराजगी जता रहे कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल?

MP GI Tags: खजुराहो स्टोन, ग्वालियर शिल्प सहित 5 प्रोडक्ट्स को GI टैग, सीएम मोहन यादव ने शिल्पकारों को दी बधाई

इन समस्याओं से जूझ रहा बुंदेलखंड

  1. पानी की भारी कमी: बुंदेलखंड में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। नदिया और जलाशय सूख चुके हैं, जिससे पानी के लिए लोग रोज संघर्ष करते हैं। खेती और घरेलू जरूरतों के लिए पानी की बहुत किल्लत हो रही है।
  2. कृषि संकट: सूखा और जलवायु परिवर्तन ने खेती को बुरी तरह प्रभावित किया है। जमीन की उर्वरता घट रही है और फसलें कमजोर हो रही हैं।
  3. बेरोजगारी की समस्या: बुंदेलखंड में उद्योगों की भारी कमी है। इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के मौके बहुत कम हैं। बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, और युवा वर्ग इससे जूझ रहा है।
  4. स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी: यहां अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोग दूसरों शहरों में जाने को मजबूर होते हैं।
  5. शिक्षा का अभाव: बुंदेलखंड में शिक्षा की सुविधाएं बहुत सीमित हैं। खासकर गांवों में बच्चों को अच्छे स्कूलों की कमी का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
  6. गरीबी और पलायन: इस क्षेत्र में गरीबी बहुत है। लोग बेहतर जीवन की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। यह पलायन यहां के विकास को और भी प्रभावित करता है।
Tags:
  • मोहन कैबिनेट
  • लाड़ली बहन योजना
  • खजुराहो
  • बुंदेलखंड क्षेत्र
  • मोहन कैबिनेट बैठक
  • cm mohan cabinet meeting
  • खजुराहो कैबिनेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती