मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और PCC चीफ मालवा निमाड़ से बनाया, मुख्यमंत्री को उनके घर में घेरने की रणनीति

Rahul Garhwal | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और PCC चीफ मालवा निमाड़ से बनाया, मुख्यमंत्री को उनके घर में घेरने की रणनीति
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और PCC चीफ मालवा निमाड़ से बनाया, मुख्यमंत्री को उनके घर में घेरने की रणनीति

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और PCC चीफ मालवा निमाड़ से बनाया है। मुख्यमंत्री को उनके घर में घेरने की रणनीति बनाई है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और PCC चीफ मालवा निमाड़ से बनाकर ये संदेश दे दिया है कि वो किसी भी हाल में प्रदेश सरकार को मनमानी नहीं करने देगी। इसके साथ ही बीजेपी का गढ़ बन चुके मालवा निमाड़ पर उसका अब पूरा फोकस रहने वाला है। कांग्रेस के लिए ऐसा करना और भी जरूरी इसलिए है, क्योंकि इसी क्षेत्र से मुख्यमंत्री भी आते हैं।

बीजेपी ने मालवा निमाड़ से बनाया मुख्यमंत्री

बीजेपी ने मालवा निवाड़ में आने वाले उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया था। अब कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही पद इस क्षेत्र को देकर चौंका दिया है। राजनीति के जानकार उम्मीद जता रहे थे कि कांग्रेस जातीय समीकरण के साथ ही क्षेत्रीय समीकरण पर ध्यान रखेगी।

सीएम मोहन को घर में घेरने की रणनीति

कांग्रेस के इस कदम से ये माना जा रहा है कि पार्टी के लिए मुख्यमंत्री को घर में घेरना ज्यादा जरूरी है। इससे पार्टी सरकार के ऊपर अग्रेसिव रहने में सफल रह सकती है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी से विधायक हैं। वहीं जीतू पटवारी इंदौर की राऊ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे होंगे उप नेता प्रतिपक्ष

ग्वालियर-चंबल पर भरोसा बरकरार

कांग्रेस ने उप नेता प्रतिपक्ष का पद चंबल की अटेर विधानसभा के विधायक हेमंत कटारे को दिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल कांग्रेस का गढ़ बन चुका है। 2018 के चुनाव में भी पार्टी ने यहां सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने यहां प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Madhya Pradesh Congress
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • Madhya Pradesh PCC Chief
  • Madhya Pradesh Leader of Opposition
  • Congress Malwa Nimar
  • मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ
  • मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष
  • कांग्रेस मालवा निमाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा