मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी : गुटीय राजनीति को खत्म करेगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, ये नेता हो सकते हैं शामिल

Deeksha Nandini Mehra | Sept 04, 2024, 08:12 IST
Share
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी
कांग्रेस की नई कार्यकारिणी

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की घोषणा इस सप्ताह हो सकती है। इसमें गुटीय राजनीति को समाप्त करने और नए-पुराने नेताओं के बीच संतुलन साधने की योजना है। इसके अलावा कांग्रेस जल्द ही जातिगत जनगणना संकल्प अभियान भी शुरू करने जा रही है।

Mp Congress New Executive Committee : मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन इस सप्ताह होने की संभावना है। कांग्रेस आलाकमान मध्य प्रदेश में आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) में मिली हार के बाद हाई कमान की मंशा है कि मप्र में गुटीय राजनीति का पूरी तरह से अंत किया जाए।

पंजाब और अन्य राज्यों में गुटीय राजनीति के कारण हुए नुकसान से सबक लेते हुए कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी (Congress New Executive) में नए और पुराने नेताओं के बीच संतुलन साधने की योजना बनाई है।

ये खबर पढ़िए ...अगले 15 दिन में घोषित होगी एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र ने दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की घोषणा

कार्यकारिणी में आधे से अधिक युवा चेहरे शामिल किए जा रहे हैं, जो कि पार्टी के भविष्य की दिशा को दर्शाता है। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress President Jitu Patwari) दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा इसी हफ्ते होने की बात कही है। महत्वपूर्ण पदों को लेकर कुछ नेताओं के बीच तकरार की स्थिति बनी हुई है, जिसके समाधान के लिए उन्हें समझाया जा रहा है।

ये खबर पढ़िए ...एमपी कांग्रेस में नियुक्तियां , तीन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

संभावित शामिल नेता

  • डॉ. गोविंद सिंह
  • अशोक सिंह
  • जयवर्धन सिंह
  • केपी सिंह
  • हिना कावरे
  • सचिन यादव
  • संजय यादव
  • अनुभा मुंजारे
  • रवि जोशी
  • विक्रांत भूरिया
  • हुकुम सिंह कराड़ा
  • अश्विन जोशी
  • केके मिश्रा
  • शोभा ओझा
  • सैयद साजिद अली
  • शहरयार खान
  • दिनेश गुर्जर
  • पंकज उपाध्याय
  • मनोज शुक्ला
  • प्रवीण पाठक
  • आरके दोगुने
  • सुनील उईके
  • डॉ. अशोक मर्सकोले
  • रश्मि पवार
  • आभा सिंह
  • नीरज दीक्षित
  • गुड्डू बुंदेला
  • शेरा भाई
  • सुखदेव पांसे

पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल गांधी से की चर्चा

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, तरुण भनोत, और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नामों पर भी सहमति बनाई जा रही है। इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (former MPCM Kamal Nath) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से दिल्ली में मुलाकात की, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

ये खबर पढ़िए ...युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में मध्य प्रदेश के दो चेहरे, जानें मौका मिलने के कितने आसार

जातिगत जनगणना संकल्प अभियान

कांग्रेस जल्द ही मध्य प्रदेश में संविधान वचन और जातिगत जनगणना संकल्प अभियान (Caste Census Sankalp Abhiyan) शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य दलित और अति पिछड़ी जातियों के बीच संविधान की पुस्तकें बांटना और दलित अत्याचार से जुड़े मामलों को जोर-शोर से उठाना है। इस अभियान की जिम्मेदारी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग (Congress Scheduled Caste Department) को सौंपी गई है, जिसकी अध्यक्षता प्रदीप अहिरवार कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • kamalnath
  • मध्य प्रदेश
  • Congress Working Committee
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी
  • कांग्रेस गुटीय राजनीति
  • जातिगत जनगणना अभियान
  • Mp Congress New Executive Committee
  • caste census campaign
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज