मध्य प्रदेश के 62 बड़े प्रोजेक्ट्स अटके, 12 हजार करोड़ से ज्यादा महंगा हुआ विकास
Manya Jain | Jun 01, 2026, 19:02 IST
madhya pradesh delayed projects cost overrun
मध्य प्रदेश में 125 सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें 62 देरी से चल रहे हैं और 28 का बजट बढ़ चुका है। 81 प्रोजेक्ट्स में से 53 लेट हैं। देरी की वजह से 12 हजार 874 करोड़ रुपए की लागत बढ़ी। देशभर में यह नुकसान 5.65 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
समझें पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में 125 सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें 62 देरी से चल रहे हैं।
- इन प्रोजेक्ट्स में से 28 का बजट भी बढ़ चुका है।
- 1 केंद्रीय प्रोजेक्ट्स में से 53 लेट हैं और 10 का बजट बढ़ा है।
- देरी की वजह से राज्य में 12 हजार 874 करोड़ रुपए की अतिरिक्त लागत आई।
- शभर में सरकारी प्रोजेक्ट्स की देरी से कुल 5.65 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
MP में 125 प्रोजेक्ट, आधे से ज्यादा लेट
केंद्र सरकार की निगरानी में चल रहे 81 प्रोजेक्ट्स का हाल और भी बुरा है। इनमें से 53 लेट हैं और 10 का बजट बढ़ा है। प्रदेश में इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3 लाख 9 हजार 604 करोड़ रुपए है।
शुरुआत में यह लागत 3 लाख 22 हजार 478 करोड़ रुपए थी। देरी की वजह से 12 हजार 874 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा 1 लाख 24 हजार 126 करोड़ रुपए की लागत और बढ़ने की आशंका है।
MP के 4 बड़े प्रोजेक्ट जो लेट हैं
अब तक 5 साल में पूरी होने वाली इस परियोजना की लागत 1 लाख 421.25 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,499.86 करोड़ रुपए हो गई है। यह परियोजना अब डेडलाइन 31 दिसंबर 2028 तक खिंच गई है।
mp project delay
रामगंजमंडी-भोपाल रेल लाइन परियोजना की कहानी भी लंबी है। राजस्थान के रामगंजमंडी और मध्य प्रदेश के भोपाल के बीच 262 किमी रेल लाइन बिछाई जानी है। यह काम 1989 में शुरू हुआ और 2000 में पूरा होना था।
फिर 512 करोड़ रुपए की लागत से 2000 में पूरा होना था। लेकिन यह काम अब भी अधूरा है। लागत बढ़कर 3,032 करोड़ रुपए हो गई और काम 2025 तक खिंचा, जो अब 5 हजार 73 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
देशभर में 1 हजार 981 प्रोजेक्ट, नुकसान 5.65 लाख करोड़
इन 1 हजार 981 प्रोजेक्ट्स की कुल लागत शुरुआती अनुमान से 37 लाख 12 हजार 662 करोड़ रुपए ज्यादा हो गई है। यानी करीब 5.65 लाख करोड़ रुपए सिर्फ देरी और खराब प्लानिंग की भेंट चढ़ गए।
WhatsApp Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मुद्दे पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 7 बड़े मंत्रालयों के अधिकारियों को समझाया कि प्रोजेक्ट की देरी न केवल लागत बढ़ाती है, बल्कि जनता का भरोसा भी तोड़ती है।
राजस्थान रिफाइनरी: 2022 से 2026 तक खिंचा
रेल मंत्रालय की भारी लेटलतीफी
मुंबई-नागपुर जशपुरनगर पाइपलाइन का काम 14 मई 2023 से शुरू हुआ था। 30 जुलाई 2026 तक पूरा होना था। लागत 7 हजार 26 करोड़ से बढ़कर 8 हजार 255 करोड़ रुपए तक जा पहुंची।
देरी की बड़ी वजहें क्या हैं?
MP के नागरिकों पर असर
यह खबर क्यों जरूरी है?
रेल, गैस और सड़क प्रोजेक्ट की देरी से रोजगार, कनेक्टिविटी और जीवन स्तर प्रभावित होता है। 12 हजार 874 करोड़ रुपए की अतिरिक्त लागत जनता के टैक्स के पैसे से ही आती है।
यह खबर नागरिकों को जागरूक करती है कि वे अपने जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगें। डिजिटल और सामाजिक नैतिकता के नजरिए से भी यह खबर इसलिए जरूरी है क्योंकि पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतंत्र की नींव हैं।
ये भी पढ़ें...
UCC लागू करने वाला चौथा प्रदेश बनेगा MP, सीएम मोहन यादव बोले- सभी धर्म के लोगों से लेंगे राय
बेटे और बेटी की शिक्षा में फर्क क्यों? इंदौर हाईकोर्ट ने पिता की दलील को किया खारिज
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- मैं भी खाता हूं तंबाकू, मंच से बताई अपनी नशे की लत
ससुराल हो या ननिहाल, रिश्तेदारों के लाड़ले बने MP के ये अफसर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA