रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा बोले- मैं भी खाता हूं तंबाकू, मंच से बताई अपनी नशे की लत
Anjali Dwivedi | Jun 01, 2026, 15:28 IST
mp janardan mishra
रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंच से खुलकर अपनी तंबाकू की लत को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि वे पहले बहुत जर्दा खाते थे, जिसे अब वे धीरे-धीरे पूरी तरह छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे किसी विवादित बयान की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक ईमानदारी की वजह से चर्चा का विषय बन गए हैं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर रीवा के समदड़िया गोल्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम के मंच से सांसद ने खुलकर अपनी नशे की आदत का सच सबके सामने रख दिया। सांसद जनार्दन मिश्रा ने जनता के सामने कबूल किया कि वे खुद तंबाकू के नशे की गिरफ्त में रहे हैं।
सांसद ने अपनी पुरानी आदतों का जिक्र करते हुए बताया कि एक जमाना था जब वे बहुत ज्यादा गुटखा खाया करते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने किसी तरह गुटखा खाना तो बंद कर दिया, लेकिन उसके बाद उन्हें पान के साथ जर्दा खाने की एक नई लत लग गई।
![Rewa MP Janardan Mishra]()
सांसद ने बताया कि वे दिनभर में कम से कम 8 से 10 बार जर्दा और पान चबाते थे। जब उन्होंने खुद पर काबू पाया और पान खाना पूरी तरह बंद किया, तो जर्दे की लत भी अपने आप काफी हद तक कम हो गई। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तंबाकू से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में भी सचेत किया।
अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में बात करते हुए सांसद ने कहा कि अब वे दिन में सिर्फ दो बार ही तंबाकू खाते हैं। एक बार सुबह के वक्त और एक बार रात को सोते समय।
उन्होंने मंच से वादा किया कि देश में चल रहे तंबाकू निषेध अभियान से प्रेरणा लेकर वे बहुत जल्द अपनी सुबह वाली तंबाकू की आदत को भी छोड़ देंगे। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल तक वे रात में तंबाकू खाने की आदत से भी पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे।
![Rewa MP Janardan Mishra]()
बीजेपी सांसद इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में रहे हैं। आइए एक नजर उनके विवादित बयानों पर डालते हैं...
एक बार रीवा के जिला अस्पताल के नवीन ओपीडी भवन के उद्घाटन में वह संबोधन दे रहे थे।उस दौरान सांसद महोदय डॉक्टरों की तारीफ करते-करते कुछ ऐसा बोल गए कि लोग हैरान रह गए। उन्होंने रीवा के डॉक्टरों की खूबियां बताते हुए कहा कि अगर नसबंदी के बाद फिर से बच्चा पैदा करने की स्थिति आ जाए, तो ऐसे डॉक्टर दूसरे अस्पतालों में नहीं मिलेंगे, लेकिन हमारे इस अस्पताल में मौजूद हैं।
इतना ही नहीं, सांसद जी देश के विकास के मिशन को लेकर भी लड़खड़ा गए। वे कभी पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन का साल 2047 बताते, तो कभी उसे भूलकर 1947 कहने लगते।
सबसे बड़ी बात यह थी कि जब सांसद मिश्रा यह सब बोल रहे थे, तब उस समय प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी उसी मंच पर उनके ठीक बगल में बैठे हुए थे।
![Rewa MP Janardan Mishra]()
इसके अलावा, रीवा के ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में उन्होंने मोबाइल की लत पर एक बयान दिया था। उस बयान में उन्होंने कहा था कि भविष्य में पति-पत्नी मोबाइल में इतने ज्यादा व्यस्त हो जाएंगे कि आने वाले 60 सालों में बच्चे भी ऑनलाइन ही पैदा होने लगेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह सवाल भी उठा दिया था कि ऑनलाइन पैदा होने वाले ये बच्चे मांस-हड्डी के होंगे या फिर स्टील के बने होंगे।
सांसद मिश्रा के विवादित बयानों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों को एक बड़ी ही अजीब सलाह दी थी। उन्होंने कहा सरकार से लैपटॉप के लिए मिलने वाले पैसे तुरंत खर्च करें। यदि छात्र जल्दी लैपटॉप नहीं खरीदेंगे, तो माता-पिता गड़बड़ कर देंगे। वे उस पैसे को या तो गांजा फूंकने में उड़ा देंगे या फिर वे घर में सत्यनारायण की कथा करवा देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने देश के मुस्लिमों को लेकर भी एक बेहद तीखी और विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि 1947 में बंटवारे के समय जो मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए और भारत में ही रह गए। वे अब यहां रहकर देश की छाती पर मेख ठोक रहे हैं।
बयानों के अलावा सासंद जनार्दन मिश्रा अपने अनोखे जमीनी कामों के लिए भी जाने जाते हैं। वे कभी अचानक किसी स्कूल या दफ्तर में पहुंचकर अपने हाथों से टॉयलेट साफ करने लगते हैं, तो कभी गरीब बच्चों को खुद अपने हाथों से नहलाते-धुलाते और उनके नाखून काटते हुए दिखाई दे जाते हैं। उनके इन कारनामों और बेबाक बयानों का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता रहता है।
![Rewa MP Janardan Mishra]()
IAS संतोष वर्मा के खिलाफ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने खोला मोर्चा, क्षत्रिय करणी सेना ने दी धमकी
जनार्दन मिश्रा की बयानबाजी पर बोले जीतू पटवारी- शराब की राजनीति नहीं, युवाओं को नशे से बचाने पर हो चर्चा
लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबोगरीब बयान, कहा- नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की मिलेगी सुविधा
इस कार्यक्रम के मंच से सांसद ने खुलकर अपनी नशे की आदत का सच सबके सामने रख दिया। सांसद जनार्दन मिश्रा ने जनता के सामने कबूल किया कि वे खुद तंबाकू के नशे की गिरफ्त में रहे हैं।
सांसद ने अपनी पुरानी आदतों का जिक्र करते हुए बताया कि एक जमाना था जब वे बहुत ज्यादा गुटखा खाया करते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने किसी तरह गुटखा खाना तो बंद कर दिया, लेकिन उसके बाद उन्हें पान के साथ जर्दा खाने की एक नई लत लग गई।
Rewa MP Janardan Mishra
धीरे-धीरे छोड़ रहे हैं जर्दे की लत
अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में बात करते हुए सांसद ने कहा कि अब वे दिन में सिर्फ दो बार ही तंबाकू खाते हैं। एक बार सुबह के वक्त और एक बार रात को सोते समय।
उन्होंने मंच से वादा किया कि देश में चल रहे तंबाकू निषेध अभियान से प्रेरणा लेकर वे बहुत जल्द अपनी सुबह वाली तंबाकू की आदत को भी छोड़ देंगे। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल तक वे रात में तंबाकू खाने की आदत से भी पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे।
Rewa MP Janardan Mishra
सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादों से है पुराना नाता
डिप्टी सीएम के सामने ही भटक गए सांसद
इतना ही नहीं, सांसद जी देश के विकास के मिशन को लेकर भी लड़खड़ा गए। वे कभी पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन का साल 2047 बताते, तो कभी उसे भूलकर 1947 कहने लगते।
सबसे बड़ी बात यह थी कि जब सांसद मिश्रा यह सब बोल रहे थे, तब उस समय प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी उसी मंच पर उनके ठीक बगल में बैठे हुए थे।
Rewa MP Janardan Mishra
PM की दाढ़ी पर दिया था बयान जनार्दन मिश्रा का विवादों और सुर्खियों से बहुत पुराना नाता है। इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी की दाढ़ी को लेकर एक बड़ा ही मजेदार बयान दिया था। उन्होंने जनता से कहा था कि मोदी की दाढ़ी में घर ही घर छिपे हैं। वे जब एक बार अपनी दाढ़ी हिलाते हैं तो 50 लाख घर निकलते हैं और दूसरी बार हिलाने पर एक करोड़ घर मिलते हैं। जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिलता रहेगा।
ऑनलाइन बच्चों पर अनोखा बयान
सासंद के विवादित बयानों की लंबी है लिस्ट
इसके साथ ही उन्होंने देश के मुस्लिमों को लेकर भी एक बेहद तीखी और विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि 1947 में बंटवारे के समय जो मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए और भारत में ही रह गए। वे अब यहां रहकर देश की छाती पर मेख ठोक रहे हैं।
पति-पत्नी पर कमेंट पति-पत्नी के निजी रिश्तों पर कमेंट करते हुए भी सांसद जी पीछे नहीं रहे। उन्होंने एक बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि वैसे तो मैंने कभी किसी के बेडरूम में जाकर नहीं झांका है, लेकिन लोग बताते हैं कि आजकल पति-पत्नी बिस्तर पर एक-दूसरे की तरफ पीठ करके सोते हैं क्योंकि दोनों अपने-अपने मोबाइल फोन में खोए रहते हैं।
अपने कारनामे को लेकर सुर्खियों में
Rewa MP Janardan Mishra
FAQ
- कौन हैं जनार्दन मिश्रा?
जनार्दन मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा संसदीय सीट से बीजेपी सासंद हैं। वह लगातार तीन बार से रीवा लोकसभा सीट से सांसद चुने जा रहे हैं।
IAS संतोष वर्मा के खिलाफ BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने खोला मोर्चा, क्षत्रिय करणी सेना ने दी धमकी
जनार्दन मिश्रा की बयानबाजी पर बोले जीतू पटवारी- शराब की राजनीति नहीं, युवाओं को नशे से बचाने पर हो चर्चा
लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबोगरीब बयान, कहा- नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की मिलेगी सुविधा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari