जनार्दन मिश्रा के बयान पर बोले जीतू पटवारी- शराब की राजनीति नहीं, युवाओं को नशे से बचाने पर हो चर्चा
Ramanand Tiwari | Nov 02, 2025, 22:25 IST
janardan-mishra-jeetu-patwari
मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियां सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इसका कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने समर्थन जताया।
BHOPAL. मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने बयान दिया है कि लड़कियां सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इसका अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने समर्थन किया है। पटवारी ने कहा कि शराब का मुद्दा केवल राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए।
युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर सभी दलों को मिलकर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि यह बहस इस पर नहीं होनी चाहिए कि मिश्रा ने क्या कहा, बल्कि इस पर होनी चाहिए कि हम अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त से कैसे निकालें।
ये भी पढ़ें...BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबोगरीब बयान, कहा- नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की मिलेगी सुविधा
पटवारी ने कहा कि राज्य सरकार शराब से करीब 17 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू लक्ष्य रखती है। लेकिन उससे डबल मात्रा में अवैध शराब बिक रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अवैध शराब खुलेआम बिक रही है, तो इसका जहर आखिर कौन पी रहा है?
यह वही मध्यप्रदेश है जहां लोग इस नशे की चपेट में आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि शराब के अलावा कोरेक्स, ड्रग्स, कोकीन और सूखे नशे का चलन बढ़ा है। जगह-जगह नशे के जखीरे पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि मध्य प्रदेश नशे की लत से कैसे बर्बाद हो रहा है।
ये भी पढ़ें...लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
सतना सांसद गणेश सिंह द्वारा ड्राइवर को थप्पड़ मारने पर जीतू पटवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बीजेपी के "चाल, चरित्र और चेहरे" को उजागर करती है। पटवारी ने इसे रावण जैसे अहंकार का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के ऐसे वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। पटवारी ने जनता से अपील की कि वे इन घटनाओं को देखे, समझे और निर्णय लें।
ये भी पढ़ें...शेख चिल्ली के सपने देख रहे हैं पटवारी, जीतू पटवारी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार
ये भी पढ़ें...एमपी में SIR को लेकर सियासी घमासान : जीतू पटवारी बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही BJP
जीतू पटवारी का बयान बताता है कि कांग्रेस शराब को अब राजनीतिक मुद्दा नहीं, सामाजिक सुधार के रूप में उठाना चाहती है। उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों को संदेश दिया कि युवाओं का भविष्य बचाना है, तो राजनीति नहीं, मिलकर समाधान ढूंढने की जरूरत है।
युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर सभी दलों को मिलकर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि यह बहस इस पर नहीं होनी चाहिए कि मिश्रा ने क्या कहा, बल्कि इस पर होनी चाहिए कि हम अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त से कैसे निकालें।
ये भी पढ़ें...BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबोगरीब बयान, कहा- नसबंदी के बाद भी बच्चा पैदा करने की मिलेगी सुविधा
सरकार के रेवेन्यू से दो गुना बिक रही अवैध शराब
यह वही मध्यप्रदेश है जहां लोग इस नशे की चपेट में आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि शराब के अलावा कोरेक्स, ड्रग्स, कोकीन और सूखे नशे का चलन बढ़ा है। जगह-जगह नशे के जखीरे पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि मध्य प्रदेश नशे की लत से कैसे बर्बाद हो रहा है।
ये भी पढ़ें...लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
सतना थप्पड़ कांड BJP के असली चेहरे की झलक
ये भी पढ़ें...शेख चिल्ली के सपने देख रहे हैं पटवारी, जीतू पटवारी के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार
ये भी पढ़ें...एमपी में SIR को लेकर सियासी घमासान : जीतू पटवारी बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही BJP
मिल-जुलकर समाधान ढूंढने की जरूरत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari