बिजली बिल वसूलने गई टीम को बनाया बंधक, दरवाजा बंदकर कर्मियों से की गई मारपीट

Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 13:47 IST
Share
mp electricity bill
mp electricity bill

मध्यप्रदेश में बिजली बिल वसूली के दौरान बिजली कंपनी की टीम पर हमला हुआ। ग्राम ओरिया में बकाया बिल वसूलने गई टीम को बंधक बनाकर मारपीट की गई।

मध्य प्रदेश में बिजली चोरी (Electricity Theft) और बकाया बिजली बिल (Pending Electricity Bill) न भरने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच, बिजली विभाग की वसूली टीम पर हमले की एक चौंकाने वाली घटना जबलपुर से सामने आई है। जहां माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्राम ओरिया में बिजली कंपनी की टीम पर बिजली चोरी करने ने हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया।

बिजली विभाग की टीम पर हमला

जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग के कर्मचारी 8143 रुपए का बकाया बिल वसूलने के लिए गांव पहुंचे थे। जब वे संबंधित उपभोक्ता के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद मुन्ना रजक और उसके परिवार ने कर्मचारियों को घर के आंगन में बंद कर लिया। इसके बाद टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और उन्हें गंदी गालियां दी गईं।

पुलिस ने की कार्रवाई

बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला (IPC 353), गाली-गलौज (IPC 294) और बंधक बनाने (IPC 342) जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा

उज्जैन में भी कुछ दिन पहले हुआ था हमला

उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र में बिजली का बकाया राशि वसूलने पहुंची पानबिहार विघुत वितरण केंद्र की टीम पर तीन आरोपियों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने टीम के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की और सभी सड़क से नीचे गड्डे में गिर गए। इसके बावजूद आरोपी मारपीट करते रहे। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्ताक कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: चार घरों ने नहीं भरा बिजली बिल, विद्युत विभाग ने काट दिया पूरे गांव का कनेक्शन

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Jabalpur News
  • मध्य प्रदेश
  • बिजली विभाग
  • बिजली बिल बकाया
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • बिजली बिल वसूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा