मध्य प्रदेश सरकार देगी दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि, पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने दी जानकारी

Sandeep Kumar | Updated:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T205511.728
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T205511.728

मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने सोमवार यानी आज 05 अगस्त को मीडिया से रुबरू हुए। इस दौरान उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों को लेकर बड़ी बात कही हैं...

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर पांच रुपए प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव ला सकती है। एमपी सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने सोमवार यानी आज 5 जुलाई को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी। इसका फायदा सहकारी दुग्ध समिति से जुड़े किसानों को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...नगरीय निकायों में अविश्वास की तैयारी, पार्षदों को किया दूसरे जिले में शिफ्ट

एमपी में बनाए जाएंगे 10 वन विहार

पशुपालन मंत्री ने कहा कि लोगों में गाय के प्रति भाव कम हुआ है। लोग अपनी गायों को सड़क पर छोड़ रहे हैं। सड़क पर गाय ज्यादा दिख रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे गाय और अन्य गौवंश को रखने के लिए प्रदेश में 10 वन विहार बनाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में ट्रैफिक मित्र अभियान की शुरुआत, डॉक्टर, वकील, छात्र और समाजसेवी सड़कों पर संभालेंगे ट्रैफिक की जिम्मेदारी

10 लाख लीटर संग्रहित होता है दूध

मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध संग्रहित किया जाता है। यही दूध प्रदेश के छह सहकारी दुग्ध संघों में पहुंचता है, यहां से प्रोसेसिंग के बाद यह दूध आम जनता तक अलग-अलग माध्यमों से बिक्री के लिए भेजा जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...बांग्लादेश में भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं भारत

15 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा लाभ

सरकार की इस योजना से प्रदेश के लगभग 15 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों को ही लाभ मिल पाएगा। कारण इतने ही किसान दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि
  • पशुपालन मंत्री लखन पटेल
  • 10 वन्य विहार
निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल

By Ashish Bhardwaj

निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल
एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर

By Arohi Raj

एमपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिलेक्टेड पढ़ाई का फॉर्मूला: 2 नंबर के सवालों में नहीं चुन सकेंगे मनपसंद ऑप्शन, करीब 18 लाख छात्रों पर पड़ेगा असर
पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब

By Aman Vaishnav

पटरी से उतरा MPESB का परीक्षा कैलेंडर! 14 में से 5 परीक्षाएं तय समय पर नहीं, 3 की तारीख अब तक गायब
महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती
MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा

By Aman Vaishnav

MPPSC की परीक्षाओं से युवाओं का मोहभंग! वैज्ञानिक अधिकारी का पेपर देने सिर्फ 37% पहुंचे, 63% ने छोड़ी परीक्षा
आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर

By Harrison Masih

आज जशपुर से कोंडागांव तक सीएम साय का दौरा, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल, शाम को लौटेंगे रायपुर
एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला

By Aman Vaishnav

एमपी में 50 साल बाद 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, आज कैबिनेट बैठक में आ सकता है फैसला