MP में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, बार-बार नहीं देनी होगी परीक्षा

Rohit Sahu | Apr 28, 2025, 08:44 IST
Share
mp rule change
mp rule change

ध्यप्रदेश सरकार भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। एमपीपीएससी और ईएसबी की परीक्षाओं की संख्या घटेगी, नई व्यवस्था जनवरी 2026 से लागू होगी।

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रियाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) सालभर में सीमित परीक्षाएं आयोजित करेंगे। MPPSC की परीक्षाएं 23 से घटकर 10 और MPESB की 28 से घटकर मात्र 6 रह जाएंगी।

सितंबर 2025 में आएगा 2026 का भर्ती कैलेंडर

सरकार ने तय किया है कि हर साल एक स्थाई भर्ती कैलेंडर जारी किया जाएगा। 2026 का पहला कैलेंडर सितंबर 2025 में आएगा। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। सभी विभागों से एक बार में पदों की मांग ली जाएगी और उसी के आधार पर परीक्षा होगी।

UPSC की तर्ज पर 1 परीक्षा, 1 मेरिट सूची

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरह, अब MP में भी साल में एक ही परीक्षा होगी। एक ही मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। चयन सूची के साथ प्रतीक्षा सूची भी एक बार बनेगी, जिससे खाली पदों पर तेजी से नियुक्ति संभव होगी।

अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी बार-बार परीक्षाएं

अब हर श्रेणी (जैसे इंजीनियरिंग, शिक्षा, प्रशासन) के लिए एक साझा परीक्षा होगी। अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपने पसंदीदा विभागों की च्वाइस देंगे। चयन मेरिट के आधार पर होगा और अगर कोई अभ्यर्थी किसी पद को छोड़ता है, तो प्रतीक्षा सूची से दूसरे अभ्यर्थी को मौका मिलेगा।

ऑनलाइन व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

नई व्यवस्था में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। नियम, विज्ञापन, परीक्षा का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। इससे कोर्ट में विवाद और प्रक्रियाओं पर रोक लगने की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी।

mppsc rule change
mppsc rule change

विभागीय भर्ती नियम होंगे एक जैसे

अब सभी विभागों के सरकारी भर्ती नियम एक जैसे होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) एक मॉडल नियम बनाएगा, जिससे विज्ञापन जारी करने में देरी नहीं होगी और परीक्षा एजेंसियों को भी प्रक्रिया सरल रहेगी।

यह भी पढ़ें...इंदौर में 1 लाख रुपए में दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचा मुन्नाभाई

दो से ढाई लाख पदों पर होगी भर्ती

इसके साथ ही सरकारी नौकरी की राह देख रहे प्रदेश के युवाओं के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगले दो-तीन वर्षों में मध्यप्रदेश सरकार दो से ढाई लाख पदों पर भर्तियां करने जा रही है। रिक्त पदों के साथ पदोन्नति से खाली हुए पदों को भी भरा जाएगा। नए नियमों से इस प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें...MPPSC ने क्या इस कारण से रोके हुए हैं हैंडलूम, असिस्टेंट प्रोफेसर के कई रिजल्ट

जनवरी 2026 से नई व्यवस्था लागू होगी

सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के मुताबिक सीएम मोहन यादव की मंशा है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर और निष्पक्ष हो। इसलिए नए नियमों का मसौदा लगभग तैयार है और कैबिनेट में मंजूरी के बाद जनवरी 2026 से इसे लागू किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें<br>

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • MPPSC
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी भर्ती
  • UPSC
  • MPESB
  • सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज