फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, लाड़ली बहना पड़ रही भारी!

Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2024, 09:57 IST
Share
मोहन सरकार कर्ज
मोहन सरकार कर्ज

मोहन सरकार इस महीने फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। इससे पहले भी अगस्त और सितंबर में सरकार ने 10 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। इस कर्ज का उपयोग लाड़ली बहना योजना और कर्मचारियों के एरियर्स के भुगतान के लिए किया गया है।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार नवरात्र से दस दिन पहले, 24 सितंबर को 5 हजार करोड़ रुपए ( 5 thousand crores ) का कर्ज लेने की तैयारी में है। यह कर्ज 2500- 2500 करोड़ रुपए के दो हिस्सों में लिया जाएगा। सरकार ने इससे पहले भी 27 दिन पहले 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इस प्रकार, अगस्त और सितंबर के महीनों में लिए गए कर्ज का कुल आंकड़ा 15 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा। अकेले अगस्त महीने में, सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

कर्ज लेने की योजना बना रही सरकार

मोहन सरकार सितंबर महीने में दो अलग-अलग कर्ज लेने की योजना बना रही है। 2500 करोड़ रुपए का पहला कर्ज 12 साल की अवधि के लिए सितंबर 2036 तक लिया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू होगी और 25 सितंबर को सरकार को धनराशि प्राप्त होगी। इसी तरह, दूसरा 2500 करोड़ रुपए का कर्ज 19 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है, जिसकी अदायगी ब्याज समेत सितंबर 2043 तक की जाएगी।

अगस्त में लिया था 10 हजार करोड़ का कर्ज

अगस्त 2024 में सरकार ने पहले ही 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। अगस्त महीने में 2500-2500 करोड़ रुपए के चार अलग-अलग कर्ज लिए गए थे। पहले राउंड में, 6 अगस्त को सरकार ने दो कर्ज लिए थे, जिनकी राशि 2500-2500 करोड़ रुपए थी। इसके बाद, 27 अगस्त को जन्माष्टमी के एक दिन बाद, सरकार ने पुनः 2500-2500 करोड़ रुपए के दो और कर्ज लिए थे। इस कर्ज की राशि का उपयोग सरकार ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्त और कर्मचारियों को महंगाई राहत (Inflation Relief) के एरियर्स के भुगतान में किया है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फिर लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज, जानें अभी कितनी कर्जदार है गवर्नमेंट

2024 में सरकार द्वारा लिए गए कर्ज

  • 1 अगस्त 2024 को 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज लिए गए। 6 अगस्त 2024 को इन कर्जों की अधिसूचना जारी की गई थी।
  • दोनों कर्ज 11 साल और 21 साल की अवधि के लिए थे।
  • 22 अगस्त 2024 को 2500-2500 करोड़ रुपए के दो कर्ज की अधिसूचना जारी की गई।
  • यह कर्ज 14 साल और 21 साल की अवधि के लिए थे।
  • अब 19 सितंबर 2024 को फिर से 2500-2500 करोड़ रुपए के कर्ज 24 सितंबर को लिए जाने की अधिसूचना जारी की गई है।
  • यह कर्ज 12 साल और 19 साल की अवधि के लिए होंगे।
ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश सरकार 3 माह में 11 हजार करोड़ का कर्ज और लेगी

पिछले साल के कर्ज

पिछले वित्त वर्ष (31 मार्च 2024 को समाप्त) में, मध्यप्रदेश की जनता पर कुल 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज था। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक, बीजेपी सरकार ने कुल 44 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया। इसके पहले, 31 मार्च 2023 को कर्ज की कुल राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • एमपी सरकार कर्ज लेगी
  • बीजेपी की लाड़ली बहना योजना
  • MP सरकार पर कर्ज
  • मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • एमपी कर्ज
  • कर्ज एमपी सरकार
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • कर्ज
  • 5000 करोड़ रुपए कर्ज
  • एमपी मोहन सरकार पर कर्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज