फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार! 11 माह में लिए 40 हजार+ करोड़
Sourabh Bhatnagar | Nov 26, 2024, 14:54 IST
thesootr
मध्य प्रदेश सरकार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार, यह कर्ज ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी बांड या स्टॉक गिरवी रखकर लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार, यह कर्ज ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी बांड या स्टॉक गिरवी रखकर लिया जाएगा। इस राशि को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक कर्ज 2500-2500 करोड़ रुपए का होगा। यह कर्ज 20 साल और 14 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबित बीते 11 महीनों में राज्य सरकार ने कुल 40 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। यह धनराशि राज्य की विकास योजनाओं और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए खर्च की गई है।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फिर लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज, जानें अभी कितनी कर्जदार है गवर्नमेंट
मध्य प्रदेश की जनता पर अब तक कुल 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। राज्य की वित्तीय स्थिरता के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ता कर्ज राज्य की आर्थिक संरचना पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के माध्यम से लिया जाएगा। सरकार सरकारी बांड और स्टॉक गिरवी रखकर इस राशि को जुटाने की प्रक्रिया अपनाएगी। ई-ऑक्शन के बाद यह रकम राज्य सरकार के खजाने में स्थानांतरित हो जाएगी।
लगातार बढ़ता कर्ज और ऋण प्रबंधन की यह नीति राज्य की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। वित्तीय विशेषज्ञ इस बढ़ते बोझ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और इसे राज्य के विकास के लिए चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं।
फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, लाड़ली बहना पड़ रही भारी!
अगस्त 2024 में सरकार ने पहले ही 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। अगस्त महीने में 2500-2500 करोड़ रुपए के चार अलग-अलग कर्ज लिए गए थे। पहले राउंड में, 6 अगस्त को सरकार ने दो कर्ज लिए थे, जिनकी राशि 2500-2500 करोड़ रुपए थी। इसके बाद, 27 अगस्त को जन्माष्टमी के एक दिन बाद, सरकार ने पुनः 2500-2500 करोड़ रुपए के दो और कर्ज लिए थे। इस कर्ज की राशि का उपयोग सरकार ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्त और कर्मचारियों को महंगाई राहत (Inflation Relief) के एरियर्स के भुगतान में किया है।
पिछले वित्त वर्ष (31 मार्च 2024 को समाप्त) में, मध्यप्रदेश की जनता पर कुल 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज था। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक, बीजेपी सरकार ने कुल 44 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया। इसके पहले, 31 मार्च 2023 को कर्ज की कुल राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए थी।
11 महीने में 40 हजार 500 करोड़ का कर्ज
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फिर लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज, जानें अभी कितनी कर्जदार है गवर्नमेंट
3 लाख 90 हजार करोड़ का कर्ज
RBI के माध्यम से होगा कर्ज का प्रबंधन
राज्य की आर्थिक सेहत पर सवाल
फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, लाड़ली बहना पड़ रही भारी!
अगस्त में लिया था 10 हजार करोड़ का कर्ज
पिछले साल के कर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava