मध्य प्रदेश : वाराणसी में पीएम मोदी की जीत के लिए उज्जैन में गुप्त साधना

Sandeep Kumar | Jun 01, 2024, 14:31 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-01T141753.736.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-01T141753.736.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लोकसभा चुनाव में भी एक बड़ी जीत हासिल करें और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, इसी कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में एक विशेष गुप्त साधना की जा रही है।

वाराणसी से बीजेपी प्रत्याशी और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) की बड़ी जीत के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में गुप्त साधना चल रही। मिली जानकारी के मुताबिक भैरवगढ़ मार्ग पर स्थित मां बगलामुखी के आश्रम में यह विशेष अनुष्ठान इन दिनों किया जा रहा है। जिसमें मां अंबिका संस्कृत पाठशाला के 51 वैदिक विद्यार्थियों के द्वारा यज्ञ और जाप कर मां पीतांबरा को प्रसन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। भृतहरि गुफा के गादीपति और मां बगलामुखी धाम के संस्थापक पीर महंत रामनाथ महाराज के द्वारा यह अनुष्ठान करवाया जा रहा है, जिसमें मंत्रों और जाप के माध्यम से मां पीतांबरा को इसीलिए प्रसन्न किया जा रहा है, जिससे कि वह नरेंद्र मोदी को ऐसा आशीर्वाद प्रदान करें कि वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन जाए।

67913c81-85c
67913c81-85c

पीली सरसों और लाल मिर्च से किया जा रहा हवन

याद रहे की अग्नि में लाल मिर्च डालने पर इससे धांस आने लगती है, लेकिन इस यज्ञ की विशेषता है कि जिन विशेष मंत्रो का उच्चारण कर यह यज्ञ किया जा रहा है, उनसे यज्ञ में लाल मिर्च डालने पर भी यज्ञ करने वाले और इस यज्ञ को देखने आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

5012e2c1-b57
5012e2c1-b57

पूर्व में भी किए जा चुके हैं यह अनुष्ठान

ऐसा नहीं है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक सीट मिले और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने इसके लिए पहली बार यह अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के आचार्य पंडित शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीत मिले, इसके लिए यह अनुष्ठान मां बगलामुखी के धाम पर किया जा चुका है। इनके साथ ही नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े नाथ संप्रदाय के बालक नाथ महाराज के लिए भी इस प्रकार का अनुष्ठान किया जा चुका है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • narendra modi
  • उज्जैन में गुप्त साधना
  • पीली सरसों और लाल मिर्च
  • अनुष्ठान मां बगलामुखी के धाम पर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि