मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में पहली बार दलित जज बनेंगे चीफ जस्टिस, कैत की शपथ आज
Neel Tiwari | Sept 24, 2024, 23:31 IST
MP HC
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह 25 सितंबर को होगा। इस समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल नए चीफ जस्टिस को शपथ दिलाएंगे।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 25 सितंबर को राजभवन में आयोजित होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल उन्हें एमपी हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।
जस्टिस सुरेश कुमार कैत को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 17 सितंबर को एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद के लिए अनुशंसित किया था। उनका कार्यकाल छह महीने का होगा। इससे पहले जस्टिस कैत दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रह चुके हैं, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में न्यायिक सेवाएं दीं।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद 24 मई से खाली था, जब जस्टिस रवि मलिमठ सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद, जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पहले जस्टिस जीएस संधूवालिया को इस पद के लिए अनुशंसित किया था, लेकिन बाद में इस निर्णय को संशोधित करते हुए जस्टिस सुरेश कुमार कैत को नियुक्त किया गया।
शपथ ग्रहण के बाद
यह शपथ ग्रहण समारोह मध्य प्रदेश की न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा। जस्टिस सुरेश कुमार कैत का अनुभव और उनके द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दिए गए उल्लेखनीय फैसलों से उम्मीद की जा रही है कि वे एमपी हाईकोर्ट में अपनी न्यायिक विशेषज्ञता का प्रभावी ढंग से उपयोग करेंगे।
जस्टिस कैत की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी कुशलता और अनुभव से हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएंगे और न्यायिक सुधारों को और मजबूती देंगे। उनकी प्राथमिकता रही है कि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता हो, ताकि आम नागरिकों को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिल सके। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम और सुलभ बनाया जाएगा।
विवेक तन्खा ने दी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को बधाई
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने अपने सोशल अकाउंट एक पर ट्वीट कर लिखा कि "सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम को बधाई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में ,1956 स्थापना के पश्चात, पहली बार एक विद्वान् दलित जज, माननीय जस्टिस कैत हमारे प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ( चीफ जस्टिस ) के पद ग्रहण करेंगे। अगली बार आदिवासी हो तो जस्टिस सिस्टम की प्रति विश्वास और बढ़ेगा।
नए चीफ जस्टिस का 6 माह का होगा कार्यकाल
सर्वोच्च न्यायालय कॉलेज़ियम को बधाई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में , १९५६ स्थापना के पश्चात , पहली बार एक विद्वान् दलित जज , माननीय जस्टिस क़ैत हमारे प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ( चीफ जस्टिस ) के पद ग्रहण करेंगे। अगली बार आदिवासी हो तो जस्टिस सिस्टम की प्रति विश्वास और बढ़ेगा।
— Vivek Tankha (@VTankha) September 24, 2024
जस्टिस रवि मलिमठ के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली था पद
शपथ ग्रहण के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को मिलेगा
जस्टिस कैत की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी कुशलता और अनुभव से हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएंगे और न्यायिक सुधारों को और मजबूती देंगे। उनकी प्राथमिकता रही है कि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता हो, ताकि आम नागरिकों को समय पर और निष्पक्ष न्याय मिल सके। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम और सुलभ बनाया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari