MP के इन शहरों में बनेंगे हाईस्पीड कॉरिडोर-हाईवे-बाईपास, क्या आपके शहर का है नाम?
Raj Singh | Feb 25, 2025, 11:50 IST
mp vikash
मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान एक लाख करोड़ रुपए के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत प्रदेश में 4 हजार 10 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें हाई-स्पीड कॉरिडोर और नए बाईपास शामिल हैं।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 (Global Investors Summit 2025) एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ है। इस समिट ने राज्य में विकास के नए दरवाजे खोले हैं। समिट के पहले ही दिन, राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें एक प्रमुख समझौता प्रदेश की सड़कों के नेटवर्क से जुड़ा था।
इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में हुए। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, एमपीआरडीसी के प्रबंध निदेशक भरत यादव और एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया कि इस परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।
ये भी खबर पढ़ें... GIS का समापन आज, अमित शाह होंगे शामिल, पहले दिन मिला 22 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
समझौते के तहत कई महत्वपूर्ण हाईस्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। इनमें भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर (Bhopal-Indore Greenfield High-Speed Corridor), भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर (Bhopal-Jabalpur Greenfield High-Speed Corridor), प्रयागराज-जबलपुर-नागपुर कॉरिडोर (Prayagraj-Jabalpur-Nagpur Corridor) जैसे प्रमुख रास्ते शामिल हैं। इसके साथ ही, कई शहरों में बाईपास और चार-लेन मार्ग भी बनाए जाएंगे।
![high speed]()
ये भी खबर पढ़ें... GIS में अडानी ने किया MP में 1.1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा, एक लाख से ज्यादा नौकरियां की बंधी आस
मध्य प्रदेश का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क इस विकास के बाद और भी मजबूत होगा। खासतौर पर इंदौर (Indore) और भोपाल (Bhopal) के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई हाई-स्पीड कॉरिडोर बनेंगे। इससे राज्य के भीतर और बाहर जाने के रास्ते और भी सुगम होंगे।
ये भी खबर पढ़ें... GIS में सुपरकार्स का जलवा : जबलपुर में बना एंटी माइंस आर्मी व्हीकल ने मेहमानों का मोहा मन
राज्य में बनेगा 4 हजार 10 किलोमीटर लंबा हाईवे नेटवर्क
राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के बीच 1 लाख करोड़ रुपए का समझौता हुआ। इसके तहत करीब 4 हजार 10 किलोमीटर सड़कें बनाए जाएंगे। इनमें कई हाईवे, कॉरिडोर और बाईपास शामिल होंगे, जो राज्य की सड़क यातायात को सुधारेंगे और विकास की गति तेज करेंगे।
मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ समझौता
ये भी खबर पढ़ें... GIS का समापन आज, अमित शाह होंगे शामिल, पहले दिन मिला 22 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
नए हाईस्पीड कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे
high speed
ये भी खबर पढ़ें... GIS में अडानी ने किया MP में 1.1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा, एक लाख से ज्यादा नौकरियां की बंधी आस
मध्य प्रदेश का होगा ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और मजबूत
ये भी खबर पढ़ें... GIS में सुपरकार्स का जलवा : जबलपुर में बना एंटी माइंस आर्मी व्हीकल ने मेहमानों का मोहा मन
मुख्य योजनाएं और कॉरिडोर
- भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर
- भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर
- प्रयागराज-जबलपुर-नागपुर कॉरिडोर
- लखनादौन-रायपुर एक्सप्रेस-वे
- ग्वालियर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग
- इंदौर रिंग रोड – पश्चिमी और पूर्वी बाईपास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari