इंदौर में कुत्ते का नाम शर्माजी रखने पर विवाद, पड़ोसी को चिढ़ाने के लिए किया मजाक, जमकर चले लात-घूसे

Dablu Kumar | Sept 13, 2025, 13:53 IST
Share
Indoor dog name sharmaji
Indoor dog name sharmaji

इंदौर में कुत्ते का नाम शर्माजी रखने को लेकर पड़ोसी परिवारों में विवाद बढ़ गया है। अब पूरे मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू हो गई है।

इंदौर न्यूज: मध्यप्रदेशके इंदौर शहर में एक अजीब और विवादित घटना ने तूल पकड़ लिया है। एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते का नाम शर्माजी रखा, जो उसी सरनेम वाले एक अन्य परिवार को आपत्ति का कारण बन गया। यह विवाद गाली-गलौच और मारपीट तक पहुंच गया और अब पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

कुत्ते का नाम शर्माजी रखने से शुरू हुआ विवाद

घटना इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके के शिव सिटी कॉलोनी की है, जहां भूपेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने कुत्ते का नाम शर्माजी रखा। जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर की रात कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी किरण टहलने निकले थे। इस दौरान कॉलोनी में उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। अचानक भूपेंद्र ने अपने दोस्तों के सामने कुत्ते को शर्मा जी नाम से पुकारा।
यह नाम सुनकर उनके पड़ोसी वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी किरण नाराज हो गए। वीरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र ने जानबूझकर कुत्ते को शर्माजी कहा। इसके बाद भूपेंद्र और वीरेंद्र के बीच तीखी बहस हुई, जो गाली-गलौच और हिंसा में बदल गई।

ये भी पढ़िए... कुत्ता पालना अब आसान नहीं : नए नियम दुनिया में सबसे सख्त, जानें नए बदलाव

गाली-गलौच और मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, जब वीरेंद्र शर्मा की पत्नी किरण ने इस मामले पर विरोध जताया, तो भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों ने उन्हें गालियां दीं। इसके बाद यह मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीरेंद्र का कहना है कि भूपेंद्र और उनके साथियों ने उन पर हमला किया, जिसके चलते वे घायल हो गए। इस घटना के बाद दंपति ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़िए... आरआई का पालतू कुत्ता हुआ गुम, कॉन्स्टेबल की बेरहमी से कर दी पिटाई, एसपी ने किया सस्पेंड

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह और उनके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। केस रिपोर्ट के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह और उनके दो साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं मारपीट, गाली-गलौच और धमकी देने से संबंधित हैं।

cf8b4ec4-bd6
cf8b4ec4-bd6

ये भी पढ़िए... कुत्ता नहीं मिलने पर आरआई ने कांस्टेबल की कर डाली जमकर पिटाई, नोटिस जारी कर 7 दिन में मांगा जवाब

विवाद की वजह

कुत्ते का नाम शर्माजी रखना एक हल्के से मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन इससे विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बात हिंसक हो गई। अब मामले की जांच इंदौर पुलिस ने शुरू कर दी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • कुत्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज