मध्य प्रदेश : वीडी शर्मा के बयान पर केके मिश्रा का पलटवार, बोले आपकी राजनीतिक समझ और अक्ल पर आता है तरस

Sandeep Kumar | Sept 07, 2024, 18:24 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T180340.820
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T180340.820

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ( KK Mishra ) ने वीडी शर्मा के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आपकी राजनीतिक समझ और अक्ल पर तरस आता है...

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ), सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के बाद अब कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने इस मामले में तीखा प्रहार किया हैं। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma ) के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है । कांग्रेस हर प्रकार की घटना-दुर्घटना में घड़ियाली आंसू बहाने लगती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ( KK Mishra ) ने वीडी शर्मा को लेकर कहा है कि आपकी राजनीतिक समझ और अक्ल पर तरस आता है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

वायरल वीडियो बेहद शर्मनाक

केके मिश्रा ( KK Mishra ) ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन (UJJAIN) में हुए फुटपाथ पर हुए दुष्कर्म की घटना का वायरल वीडियो बेहद शर्मनाक है। इसके बाद भी वीडी भाई साहब कह रहे हैं कि शांति के टापू मध्य प्रदेश ( Island of Peace Madhya Pradesh ) का माहौल कांग्रेस बिगड़ रही है। केके ने आगे लिखा है कि प्रदेश में होने वाले अपराधों के अधिकांश मामलों में आपकी पार्टी के नेता शामिल रहते है, और आप कांग्रेस पर आरोप लगाते है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये कहा था

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि कांग्रेस एवं विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है । कांग्रेस हर प्रकार की घटना-दुर्घटना को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने लगती है। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ( PCC Chief Jitu Patwari ) को लेकर कहा था कि यह कांग्रेस की सरकार नहीं है, गलत काम करने वाला यहां बचने वाला नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा