क्या लाड़ली बहना योजना हो जाएगी बंद!, जानें क्या बोले सीएम यादव
Ravi Singh | Oct 09, 2024, 18:22 IST
Ladli Behna Yojana
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि लाड़ली बहना योजना बंद कर दी जाएगी। बहनों के खातों में पैसे नहीं आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के खाते में हर महीने पैसे आते हैं। इस महीने भी सरकार ने 5 अक्टूबर को उनके खातों में पैसे डाल दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना बंद कर दी जाएगी। वहां बहनों के खातों में पैसे नहीं आ रहे हैं। राउत के आरोपों का सीएम मोहन यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने पैसे आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवसेना नेता संजय राउत के लाड़ली बहना योजना बंद करने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है, तब से हम हर महीने एक निश्चित समय पर बहनों को पैसे दे रहे हैं। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर हमने पूरे प्रदेश की बहनों के खातों में एक साथ पैसे जमा किए हैं। ऐसा कोई महीना नहीं है, जिसमें यह राशि जमा न हुई हो।
सीएम मोहन यादव का कहना है कि हार के डर से शिवसेना (यूबीटी) के लोग महाराष्ट्र चुनाव में मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं अपने सभी मतदाताओं से एक बार फिर कहना चाहूंगा कि ऐसी झूठी साजिशों पर विश्वास न करें। यह महिला सशक्तिकरण की वह हद है जिसे हम रोकने के बारे में सोच भी नहीं सकते। हमें उम्मीद है कि हमारी योजना के तहत बहनों का जीवन बेहतर होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना : आज आएगा खातों में पैसा, सीएम मोहन यादव इतने बजे दबाने वाले हैं बटन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त की जारी, देखें कार्यक्रम की खास तस्वीरें
मोहन यादव ने कहा कि इन आरोपों के बाद लाड़ली बहनें खुद हमारे पास आई हैं। उन्होंने कहा है कि मेरा अपमान किया गया है। लाड़ली बहनें खुद थाने में शिकायत करने जाएंगी। मैंने कहा कि अगर आपको पैसे मिल रहे हैं तो आप शिकायत करने के लिए स्वतंत्र हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को इस योजना की शुरुआत की थी। जून 2023 से लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने 1 हजार रुपए की राशि आने लगी। 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई। तब से लगातार बहनों के खातों में 1250 रुपए आ रहे हैं।
हर महीने आ रहे पैसे
हार के डर से भ्रम फैला रहे हैं
ये खबर भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना : आज आएगा खातों में पैसा, सीएम मोहन यादव इतने बजे दबाने वाले हैं बटन
सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त की जारी, देखें कार्यक्रम की खास तस्वीरें
लाड़ली बहनें करेंगी शिकायत
लगातार मिल रहे योजना के पैसे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari