एमपी में MRP से अधिक कीमत पर शराब बिक्री, कलेक्टर्स की उदासीनता से ठेकेदारों को फायदा!
Sandeep Kumar | Jun 21, 2025, 21:24 IST
madhya-pradesh-liquor-mrp
एमपी में शराब की MRP से अधिक कीमत पर बिक्री हो रही है। कलेक्टरों की उदासीनता से ठेकेदारों को फायदा मिल रहा है। केवल 15 जिलों में जांच हुई, जबकि कई जिलों में कार्रवाई की कमी से राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
MP News: मध्य प्रदेश में शराब की अधिकतम विक्रय मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर बिक्री के मामलों में मध्य प्रदेश सरकार की लापरवाही सामने आई है। कलेक्टरों की उदासीनता और आबकारी अधिकारियों की निष्क्रियता से ठेकेदारों को फायदा हो रहा है। शराब के एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री के मामलों में आबकारी आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टरों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, फिर भी चालीस जिलों में कोई जांच नहीं की गई।
आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने 13 मई को सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने के मामलों में कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि, केवल 15 जिलों में जांच की गई। इन जिलों में एमआरपी से अधिक पर शराब बेची जाती पाई गई। निरीक्षण के दौरान शराब दुकानों पर 2 करोड़ 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में शिक्षक संगठनों का ई-अटेंडेंस का विरोध, कहा- सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई जबलपुर जिले में की गई। यहां 32 शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। राजधानी भोपाल में 7 दुकानों पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ये खबर भी पढ़िए... मौसम पूर्वानुमान (22 जून) : पश्चिम भारत में सूखा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान
नई आबकारी नीति के तहत यदि किसी शराब दुकान पर MRP से अधिक या MSP से कम कीमत पर शराब बेची जाती है। पेनल्टी के रूप में उस दुकान के लिए एक दिन की लाइसेंस फीस के बराबर जुर्माना लगाया जाता है। जांच में यदि दुकान पर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बिकती पाई जाती है, तो संबंधित दुकान को नोटिस जारी किया जाता है और उनका जवाब संतुष्ट न होने पर पेनल्टी का आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किया जाता है।
ये खबर भी पढ़िए... 54 लाख के डिजिटल फ्रॉड केस में पुलिस को मिली सफलता, मुंबई से दबोचे दो आरोपी
ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर में बिजली कटौती और बदहाल सड़क का अनोखा विरोध प्रदर्शन
जबलपुर में पिछले सप्ताह एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने की समस्या उठाई गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले पर आबकारी आयुक्त और अन्य अधिकारियों से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
जांच और जुर्माना
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में शिक्षक संगठनों का ई-अटेंडेंस का विरोध, कहा- सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
जबलपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए... मौसम पूर्वानुमान (22 जून) : पश्चिम भारत में सूखा, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान
नई आबकारी नीति और पेनल्टी
ये खबर भी पढ़िए... 54 लाख के डिजिटल फ्रॉड केस में पुलिस को मिली सफलता, मुंबई से दबोचे दो आरोपी
ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर में बिजली कटौती और बदहाल सड़क का अनोखा विरोध प्रदर्शन
हाईकोर्ट में जनहित याचिका
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari