लोकायुक्त का एक्शनः 10 हजार की रिश्वत लेते हुए फूड इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

Vikram Jain | Apr 09, 2025, 18:17 IST
Share
madhya pradesh lokayukt food inspector bribe arrest
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कड़ी कार्रवाई के बाद भी रिश्तखोरी का सिलसिला जारी है। अब सागर लोकायुक्त की टीम ने टीकमगढ़ में फूड इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला

Tikamgarh@ ऋषभ जैन

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ से सामने आया है, जहां सागर लोकायुक्त ने खाद्य विभाग केफूड इंस्पेक्टर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने फूड इंस्पेक्टर पंकज करोरिया को उनके बंगले से गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक विक्रेता से ली जा रही थी। इससे पहले, खरगापुर की विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने भी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कई पत्र लिखे थे, लेकिन कार्रवाई की कोई ठोस योजना नहीं बन पाई।

पंकज करोरिया पर पहले भी थे गंभीर आरोप

फूड इंस्पेक्टर पंकज करोरिया पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनमें खाद्यान्न की कालाबाजारी से लेकर अनाधिकृत जांच तक शामिल हैं। ग्वालियर में खाद्यान्न कालाबाजारी मामले में विक्रेताओं ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी, फिर भी वह अपने पद पर बने हुए हैं। इसके अलावा, 26 अप्रैल 2022 को जबलपुर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था कि पंकज करोरिया किसी भी दुकान की जांच नहीं कर सकते, लेकिन इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया गया।

 the sootr
the sootr

ये खबर भी पढ़ें...

धार में रिश्वतखोरी का मामला, इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते रेंजर गिरफ्तार

बल्देवगढ़ और जतारा में जमकर भ्रष्टाचार

आरोप है कि बल्देवगढ़ क्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर पंकज करोरिया ने कई विक्रेताओं से हर महीने एक हजार रुपए की रिश्वत ली है। एक विक्रेता ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी। वहीं, जतारा में कई दुकानों में खाद्यान्न की कालाबाजारी की शिकायतें आई हैं, लेकिन फूड इंस्पेक्टर की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं, विक्रेताओं को बिना किसी ठोस कार्रवाई के बदल दिया गया, जबकि कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की।

ये खबर भी पढ़ें...

बेवफा चाय की दुकान में लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते प्रभारी प्राचार्य को रंगे हाथोॆं पकड़ा

बार-बार की शिकायत, लेकिन कोई सुधार नहीं

बल्देवगढ़ क्षेत्र में कई बार विक्रेताओं ने भ्रष्ट्राचार को लेकर शिकायत की गई। विक्रेताओं का कहना है कि कार्रवाई न होने के पीछे सिस्टम का समर्थन है। विक्रेताओं से रिश्वत लेना और मामले को रफा-दफा कर देना, यहां का एक आम खेल बन चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक इस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाएगा और कब तक आम जनता इसके खिलाफ आवाज उठाने में असमर्थ रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते सरपंच को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, PM आवास योजना की किस्त के लिए मांगा कमीशन

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ सागर लोकायुक्त ने टीकमगढ़ में फूड इंस्पेक्टर पंकज करोरिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

✅ पंकज करोरिया पर खाद्यान्न की कालाबाजारी और अनाधिकृत जांच जैसे गंभीर आरोप पहले भी लग चुके हैं।

✅ बल्देवगढ़ और जतारा में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

✅ विक्रेताओं से रिश्वत की वसूली और मामले को रफा-दफा करने की प्रवृत्ति आम हो चुकी है।

✅ खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने भी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कई पत्र लिखे थे, लेकिन कार्रवाई की कोई ठोस योजना नहीं बन पाई।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकायुक्त की कार्रवाई: सहायक मंडी उप निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें मामला

रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार | टीकमगढ़ न्यूज | रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • टीकमगढ़ न्यूज
  • सागर लोकायुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती