मंदसौर में तस्कर को छोड़ने की डील, 50 लाख के खेल में TI सहित 4 सस्पेंड
Amresh Kushwaha | Oct 18, 2025, 16:50 IST
madhya-pradesh-mandsaur-police-ti-suspended-deal-50-lakh
मंदसौर में तस्करों को पकड़ने के बावजूद उन्हें छोड़ने की डील का मामला सामने आया है। इसके आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस मामले में 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
MANDSAUR. सिवनी के हवाला मामले में 11 पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के बाद मंदसौर में भी एक बड़ा मामला सामने आया है। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के तस्करों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ने की डील का आरोप लगा है। इस मामले में शुक्रवार, 17 अक्टूबर को मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शामगढ़ थाना के TI धर्मेंद्र शिवहरे सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही मामले में डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी के आदेश भी दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...फेसबुक पोस्ट से भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी के बाद मंदसौर कलेक्टर ने बदली जुबान
कुछ दिन पहले शामगढ़ क्षेत्र में एक एक्सीडेंटल ब्रेजा कार से करीब 1 क्विंटल डोडा चूरा बरामद हुआ था। इसके बाद यह आरोप लगाया गया कि टीआई ने पैसे लेकर कुछ तस्करों को छोड़ दिया। साथ ही मामले में केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक सरपंच प्रतिनिधि के जरिए 50 लाख रुपए में डील करने का आरोप भी लगा है।
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला कांड के आरोपियों की सुनवाई पर HC ने रोकी लाइव स्ट्रीमिंग, फूट-फूटकर रोए परमार
इस घटना के बाद, एसपी विनोद कुमार मीणा ने एसआई अभिषेक बोरासी को शामगढ़ थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। एसपी मीणा की यह कार्रवाई नशीले पदार्थों से जिले को मुक्त करने और पुलिस सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश एसडीओपी पूजा पांडे हिरासत में, 11 पर FIR, सिवनी हवाला केस में बड़ा एक्शन
यह पहला मौका नहीं है जब मंदसौर में तस्करी और पुलिस के बीच गठजोड़ का मामला सामने आया हो। वर्ष 2023 में विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद यह पता चला था कि एमपी पुलिस के खिलाफ तस्करी और भ्रष्टाचार से जुड़ी 41 शिकायतें थीं। इस मामले में कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। वहीं, अभी भी 35 से अधिक पुलिसकर्मी जांच के दायरे में हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला लूट कांड मामले में कारोबारियों पर FIR दर्ज, करीब 3 करोड़ की जब्ती, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
50 लाख की डील में टीआई का नाम आया सामने
मिली जानकारी के मुताबिक, तस्करों से 50 लाख रुपए की डील की गई थी। आरोप है कि पकड़े गए तस्करों को डील के बाद छोड़ दिया गया था। साथ ही, केवल एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। यह मंदसौर तस्कर डील ग्राम आंकली में एनडीपीएस एक्ट के केस और एक अन्य शिकायत के आधार पर सामने आया है।
एक्सीडेंटल कार से बरामद किया था डोडा चूरा
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला कांड के आरोपियों की सुनवाई पर HC ने रोकी लाइव स्ट्रीमिंग, फूट-फूटकर रोए परमार
नया थाना प्रभारी किया गया नियुक्त
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश एसडीओपी पूजा पांडे हिरासत में, 11 पर FIR, सिवनी हवाला केस में बड़ा एक्शन
पुलिस और तस्करों का गठजोड़
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी हवाला लूट कांड मामले में कारोबारियों पर FIR दर्ज, करीब 3 करोड़ की जब्ती, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari