होली पर छुट्टियों की झड़ी!, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और ऑफिस

Vikram Jain | Mar 11, 2025, 23:56 IST
Share
Madhya Pradesh March Holi Government Holidays 2025
Madhya Pradesh March Holi Government Holidays 2025

मध्य प्रदेश में होली के बाद सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा। मार्च में शनिवार-रविवार के साथ पड़ने वाले होली के त्योहार के कारण कर्मचारी 5 से 7 दिनों की लगातार छुट्टियां मना सकते हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए होली का यह सीजन खास होने वाला है। इस साल होली के साथ ही अप्रैल में कई त्योहारों की छुट्टियां शनिवार और रविवार के आसपास पड़ रही हैं, जिससे कर्मचारियों को लगातार अवकाश लेने का मौका मिल रहा है। सरकारी कर्मचारियों को अगर वे चाहें तो वर्किंग डे में छुट्टी लेकर 5 से 7 दिनों का लंबा ब्रेक मिल सकता है। वहीं छुट्टियों के कारण सरकारी कामकाज को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ सकता है।

होली पर लंबी छुट्टी

होली के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए लगातार छुट्टियों की सौगात है। इस साल धुलेंडी का अवकाश 14 मार्च (शुक्रवार) को है। इसके बाद 15 और 16 मार्च को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। यदि कोई कर्मचारी 18 मार्च (सोमवार) और 19 मार्च (बुधवार) रंगपंचमी की छुट्टी लेता है तो उसे लगातार 7 दिन की छुट्टी मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर ब्लास्ट में झुलसे युवक की मौत, 'रील' के लिए की थी LPG गैस लीक

मार्च में छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

  • 13 मार्च – होलिका दहन (ऐच्छिक अवकाश)
  • 14 मार्च – धुलेंडी (शासकीय अवकाश)
  • 15 मार्च – शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 16 मार्च – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 19 मार्च – रंगपंचमी (स्थानीय अवकाश)
  • 29 मार्च – शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 30 मार्च – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 31 मार्च – हिंदू नववर्ष, चैती चांद (शासकीय अवकाश)
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा में जोरदार हंगामा, जयवर्धन सिंह ने उठाया शिक्षकों की कमी का मुद्दा

अप्रैल में भी मिलेगा छुट्टियों का फायदा

मार्च के बाद अप्रैल में भी सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा।

  • 10 अप्रैल – महावीर जयंती (गुरुवार)
  • 12 अप्रैल – शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 13 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती (सोमवार)
  • 18 अप्रैल – गुड फ्राइडे (शुक्रवार)
  • 19 अप्रैल – शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 20 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

सरकारी कामकाज पर असर

मार्च और अप्रैल में लगातार छुट्टियों के चलते सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंकिंग, कोर्ट और अन्य सरकारी विभागों में लंबी छुट्टियों के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

यात्रियों के लिए गुड न्यूज, MP से होकर गुजरेगी यह होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

यात्रियों के लिए सुविधा, MP से गुजरेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम टेबल

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी छुट्टी
  • होली
  • मार्च में छुट्टियां
  • होली पर छुट्टी
  • सरकारी छुट्टियां 2025
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...