MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, UCC विधेयक विधानसभा में पेश

Sanjay Dhiman | Jul 20, 2026, 20:31 IST
Share
mp top news  (96)
mp top news (96)

नमस्कार, मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: UCC विधेयक विधानसभा में पेश, कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित। MP नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त, इंदौर समेत जबलपुर, ग्वालियर होल्ड पर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

एमपी टॉप न्यूज

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: UCC विधेयक विधानसभा में पेश, कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 सदन में पेश कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस विधेयक पर मंगलवार, 21 जुलाई को चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के 13 नगर निगम में एल्डरमैन नियुक्त, इंदौर समेत जबलपुर, ग्वालियर होल्ड पर

मध्य प्रदेश सरकार ने 13 नगर पालिक निगमों के लिए एल्डरमैन की सूची जारी कर दी है। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की सूची अभी होल्ड पर है। प्रदेश में कुल 16 नगर निगम...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राहुल के बाद अब जीतू पटवारी ने भी कोर्ट में मांगी माफी, बोले गलती हो गई, मिली जमानत

बसपा प्रमुख मायावती पर विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्वालियर जिला न्यायालय में पेश हुए। बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया की शिकायत पर दर्ज मामले में अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राम मंदिर विवाद पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले यह सनातन के खिलाफ षड्यंत्र

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को सनातन के खिलाफ एक साजिश बताया है। वहीं इस मामले की जांच कर रही SIT आज, 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC का नया मोबाइल एप लॉन्च, एडमिट कार्ड से रिजल्ट तक, सब कुछ मिलेगा एप पर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा कैलेंडर, एडमिट कार्ड, रिजल्ट जैसी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। एप एंड्रॉयड और iOS...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 26 लाख युवा बेरोजगार, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा एक बार फिर चर्चा में है। राज्य के रोजगार पोर्टल पर लाखों युवाओं का पंजीयन दर्ज है। 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश में 25 लाख 95 हजार 680 युवा रजिस्टर्ड मिले। ये सभी युवा रोजगार की तलाश में हैं। जिलेवार आंकड़ों में ग्वालियर सबसे आगे है। यहां...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंधिया परिवार में संपत्ति विवाद: अब 27 जुलाई को कब्जे के आधार पर होगा फैसला!

ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार में संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है। सोमवार को अदालत में महा-समझौता नहीं हो सका। सुनवाई एक बार फिर टल गई है। हाई कोर्ट से बुआओं के दावे..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 2400 बस मालिकों को नोटिस; RTO पर भी होगी कार्रवाई, जानें मामला

मध्य प्रदेश में 2400 बसों की बॉडी की जांच हो रही है। केंद्रीय पोर्टल पर सेफ्टी सर्टिफिकेट अपलोड न होने पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। बस मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। बिना प्रमाण पत्र पंजीयन करने वाले आरटीओ अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। बस मालिकों ने केंद्र को पत्र लिखकर विरोध...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाठ्य पुस्तक निगम गोदाम से करोड़ों की किताबें गायब, शिक्षा विभाग में हड़कंप

रीवा के पाठ्य पुस्तक निगम गोदाम से 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 35-36 लाख सरकारी किताबें गायब हो गई हैं। ब्लैक मार्केटिंग के इस मामले में चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। भोपाल से आई विशेष टीम और पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका, वॉटर कैनन चली, गिरफ्तारी हुई

इंदौर में जमीन अधिग्रहण में चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को शिप्रा थाना एरिया में विवाद हो गया। करणी सेना के आह्वान पर किसान इंदौर से भोपाल तक ट्रैक्टर रैली..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • मानसून सत्र
  • पाठ्य पुस्तक निगम
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • सिंधिया परिवार
  • विधानसभा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • मध्य प्रदेश में बेरोजगारी
  • mppsc
  • एमपी टॉप न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच