लाड़ली बहना के प्रदेश में मप्र पुलिस की करतूत, गर्भवती पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजा

Sourabh Bhatnagar | Jun 21, 2025, 14:17 IST
Share
madhya-pradesh-police-gender-sensitivity-female-policemen-physical-training-satna
madhya-pradesh-police-gender-sensitivity-female-policemen-physical-training-satna

लाड़ली बहना के प्रदेश में एमपी पुलिस की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एसपी आशुतोष गुप्ता ने मानवाधिकार और संवेदनाओं को नजरअंदाज करते हुए गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को फिजिकल ट्रेनिंग के लिए भेज दिया।

प्रशासनिक कामकाज में एक कहावत बहुत मशहूर है - मक्खी टू मक्खी फोटोकॉपी… इस बार कहावत को चरितार्थ किया है मप्र पुलिस ने। मामला सतना का है, जहां से एसपी आशुतोष गुप्ता ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को फिजिकल ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। इन महिलाओं के निवेदन करने के बाद भी नियमों का हवाला दिया गया, जिसके चलते ये महिलाएं सतना से 700 किलोमीटर दूर इंदौर ट्रेनिंग के लिए पहुंच गईं। चलिए, लाड़ली बहना के प्रदेश में जेंडर सेंसिटिविटी की कैसे धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जानते हैं इस खबर में…

भौंरी और इंदौर में हैं महिलाओं का पुलिस ट्रेनिंग सेंटर

बता दें कि प्रदेश में नवनियुक्त महिला पुलिस कर्मियों की नौ माह की फिजिकल ट्रेनिंग का प्रावधान है। इसके लिए भौंरी और इंदौर में ट्रेनिंग स्कूल हैं। मामला सतना की नवनियुक्त महिला पुलिसकर्मियों का है, जिनको नौ महीने की ट्रेनिंग के लिए इंदौर जाना था। इन्हीं पुलिस कर्मियों में से दो महिलाएं 8 और 6 माह से गर्भवती थीं, जो अपनी गर्भावस्था के चलते फिजिकल ट्रेनिंग करने में असमर्थ थीं। दोनों ही बेहद गरीब परिवारों से हैं। इनमें से एक के पिता मजदूर हैं, तो दूसरे के किसान। अपनी स्थिति का हवाला देते हुए, इन्होंने एसपी आशुतोष गुप्ता से फिलहाल ट्रेनिंग न भेजने का आग्रह भी किया, मगर आवेदन को ठुकराते हुए नियम-कायदों का हवाला दिया गया और तर्क दिया गया कि इस संबंध में PHQ की ओर से कोई लिखित निर्देश नहीं हैं। सभी को प्रशिक्षण के लिए भेजना ही निर्देश है। साथ ही कहा गया कि डॉक्टर ने दोनों के लिए FIT FOR DUTY लिखा है। ऐसे में ट्रेनिंग पर तो जाना ही होगा।

और दे दी आमद…

77200186-c9b
77200186-c9b


ट्रेनिंग से छूट न मिलने पर दोनों गर्भवती महिला पुलिसकर्मियों को मजबूरी में इंदौर के ट्रेनिंग सेंटर पर आमद देना पड़ी। इस मामले में महिला पुलिसकर्मियों पुलिस मुख्यालय में भी इसको लेकर गुहार लगाई थी। DGP कैलाश मकवाना ने इस मामले तुरंत पुलिस ट्रेनिंग के एडीजी राजाबाबू से बात की। इसके बाद एडीजी राजाबाबू ने तत्काल संज्ञान लिया और सतना एसपी आशुतोष गुप्ता से नाराजगी जताई। एडीजी राजाबाबू ने एसपी से कहा अगर नियम नहीं भी हैं, तो ऐसी स्थिति में मानवीयता और जेंडर सेंसिटिविटी दिखाई जा सकती थी। अगर नियम नहीं हैं तो वरिष्ठ अफसरों से मार्गदर्शन भी लिया जा सकता था। बहरहाल, दोनों महिलाओं को फिजिकल ट्रेनिंग से मुक्त कर दिया गया है और वे अपने घर लौट गईं हैं।

खबर यह भी...विधायक प्रीतम लोधी की कॉल डिटेल पर बवाल, शिवपुरी एसपी पर लगाए आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

बड़ा सवाल, लाड़ली के प्रदेश में ऐसी निष्ठुरता…

ये पूरी कहानी प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी पर सवाल खड़े करती है। महिलाओं को लेकर बरती जाने वाली निष्ठुरता को भी उजागर करती है। बड़ा सवाल यह भी है कि जिस प्रदेश की सरकार लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाती है, वहां के सरकारी अमलों में महिलाओं को लेकर संवेदनशीलता कहां चली जाती है? एडीजी राजाबाबू का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में प्रदेश के सभी एसपी को पत्र लिखेंगे कि उनके जिले में जेंडर सेंसिटिविटी का ध्यान रखा जाए।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Police | mp police news | ips ashutosh gupta | satna news | Indore News | police training | एमपी पुलिस ट्रेनिंग | महिला पुलिसकर्मी | Gender sensitivity

Tags:
  • Indore News
  • MP Police
  • लाड़ली बहना
  • मध्य प्रदेश
  • महिला पुलिसकर्मी
  • मप्र पुलिस
  • महिला पुलिस
  • mp police news
  • satna news
  • एमपी पुलिस ट्रेनिंग
  • पुलिस ट्रेनिंग
  • ips ashutosh gupta
  • Gender sensitivity
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा