मध्य प्रदेश पुलिस का नया शब्दकोश तैयार, उर्दू-फारसी के इतने शब्द होंगे बंद, अब कत्ल नहीं हत्या लिखेंगे

Sandeep Kumar | May 14, 2024, 12:40 IST
Share
2024-05-14T115003.348.jpg
2024-05-14T115003.348.jpg

अपराध पर लगाम लगे या नहीं, लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने इसका नया शब्दकोश जरूर गढ़ दिया है। पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोलचाल की भाषा में उर्दू, फारसी और अन्य भाषाओं के 65 शब्दों का इस्तेमाल बंदकर करके इनकी जगह हिंदी का उपयोग होगा।

BHOPAL. मध्य प्रदेश पुलिस का नया शब्दकोश ( New dictionary ) तैयार हो गया है। इनमें अदालत की जगह न्यायालय, इस्तगासा की जगह दावा या परिवाद, फरियादी को आवेदक, गिरफ्तार या हिरासत को अभिरक्षा लिखा जाएगा। सोमवार को पुलिस मुख्यालय की अपराध अनुसंधान शाखा के एडीजी पवन श्रीवास्तव ( ADG Pawan Srivastava ) ने पुलिस इकाइयों को नए शब्दकोश के इस्तेमाल के निर्देश दिए। आपको बता दें कि पुलिस की लिखा-पढ़ी और बोलचाल की भाषा में उर्दू, फारसी और अन्य भाषाओं के करीब 65 शब्दों का इस्तेमाल अब बंदकर इनकी जगह हिंदी का उपयोग होगा। इन शब्दों के बदलने की कवायद सवा दो साल से चल रही थी।

ये खबर भी पढ़िए...SC- ST hostels Tender scam : गजब है... डीलर न सप्लायर, फिर भी हो गई SC- ST के हॉस्टलों में खरीदी!

ये खबर भी पढ़िए...दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में गिर गई वोटिंग, सीएम मोहन यादव की विधानसभा में 6 फीसदी तो विजयवर्गीय की इंदौर एक में 12 फीसदी गिरी

ये खबर भी पढ़िए...मिसरोद के निजी स्कूल संचालक गिरफ्तार, स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का था आरोप

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर : आत्मसम्मान के नाम- ऐसे कैसे बैठा लिया थाने में, दो 5 लाख का मुआवजा

पुलिस इकाइयों में ये शब्द इस्तेमाल के आदेश


  • ताजिरात-ए-हिंद : भारतीय दंड संहिता
  • जाप्ता फौजदारी : दंड प्रक्रिया संहिता
  • अदालत : न्यायालय
  • कैदखाना : बंदी गृह
  • हाजिर/गैरहाजिर : उपस्थित/अनुपस्थित
  • तफ्तीश/तहकीकात : अनुसंधान/जांच
  • तहरीर : लिखित/लेखीय विवरण
  • इस्तगासा : दावा, परिवाद
  • इरादतन : साशय
  • कब्जा : आधिपत्य
  • कत्ल/कातिल/कतिलाना : हत्या,वध/हत्यारा/प्राणघातक
  • गुजारिश : प्रार्थना, निवेदन
  • गिरफ्तार/हिरासत : अभिरक्षा
  • नकबजनी : गृहभेदन, सेंधमारी
  • चश्मदीद गवाह : प्रत्यक्षदर्शी, साक्षी
  • बयान : कथन शेष | पेज 14 पर
  • फरियादी : आवेदक, शिकायतकर्ता
  • हलफनामा : शपथ पत्र
  • फैसला : निर्णय
  • फौत : मृत्यु
  • सजा/बरी : दोषसिद्ध/दोषमुक्त
  • मुकीम : रुकना, ठहरना
  • माकूल : उचित
  • मुल्जिम/मुजरिम : आरोपी/अपराधी
  • अदम चैक : असंज्ञेय, पुलिस हस्तक्षेप, अयोग्य अपराध की सूचना
  • जुर्म, (जरायम) दफा : अपराध, धारा
  • आमद/रवाना : रवानगी आगमन, प्रस्थान
  • इजाफा : वृद्धि, बढ़ाना
  • कायमी : पंजीयन
  • कैफीयत/मजनून/तफसील : विवरण, विस्तृत विवरण
  • इत्तिला/इत्तिलान : सूचना/सूचनार्थ इमरोजा : आज दिनांक
  • इमदाद : मदद सहायता
  • तामील/अदम तामील : सूचना/सूचित न होना
  • म्याद : समय सीमा, अवधि
  • खारिज/खारिजी : रद्द निरस्त/निरस्तीकरण
  • खून आलूदा : रक्त रंजित, रक्त से सना हुआ
  • खैरियत : कुशलता
  • गवाह/गवाहन : साक्षी/साक्षीगणद्य
  • जमानत/मुचलका : प्रतिभूति/बंध पत्र
  • जप्त : अभिग्रहण, अधिग्रहण
  • जरिए : माध्यम
  • तहत : अंतर्गत
  • जख्म/जख्मी/मजरूब : चोट, घाव/घायल, आहत
  • ताकीद/हिदायत : चेतावनी, समझाइश
  • तफतीश कुनिंदा : विवेचक, अनुसंधानकर्ता, अन्वेषक
  • तब्दील : परिवर्तित, परिवर्तन
  • थाना हाजा : आरक्षी केंद्र पर उपस्थित
  • दस्तावेज : प्रपत्र अभिलेख
  • दस्तयाब : खोज लेना, बरामद
  • दीगर : अन्य दूसरा
  • मौका-ए-वारदात : घटनास्थल
  • नजीर : दृष्टांत
  • परवाना : परिपत्र, अधिपत्र
  • मशरुका : संपत्ति मुतफर्रिक : विविध
  • मर्ग : अकाल मृत्यु
  • मंजूरशुदा : स्वीकृत
  • शिनाख्त : पहचान सहवन : भूलवश, त्रुटिवश
  • सबूत : साक्ष्य, प्रमाण
  • सकुनत/साकिन : पता/निवास
  • संगीन : गंभीर
  • हिकमत अमली : विवेकानुसार
  • हमराह : साथ में
  • हस्ब जेल : उपरोक्तानुसार, के अनुसार
  • आला जरब, आला जरर, आला ए कत्ल : घटना, अपराध या हत्या में प्रयुक्त हथियार
  • गोशवारा : नक्शा
  • दस्तंदाजी/अदम दस्तंदाजी : संज्ञेय/असंज्ञेय
Tags:
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • ADG Pawan Srivastava
  • New dictionary
  • पुलिस का नया शब्दकोश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच