मोहन यादव सरकार को केंद्र ने दिया दिवाली गिफ्ट, खजाने में आए इतने रुपए

Vikram Jain | Oct 17, 2024, 23:27 IST
Share
Madhya Pradesh received huge amount of tax share from the central government
Madhya Pradesh received huge amount of tax share from the central government

मोदी सरकार ने दीपावली पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्र ने मध्य प्रदेश सरकार को टैक्स के रूप में 13 हजार 987 करोड़ रुपए है। इस राशि ने राज्य सरकार को अतिरिक्त ऋण लेने की योजना को टालने में मदद की।

BHOPAL. केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से पहले मध्य प्रदेश सरकार को एक बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्र ने मोहन यादव सरकार को टैक्स के रूप में 13 हजार 987 करोड़ रुपए दिए हैं। यह राशि दो किश्तों में दी गई है। अब केंद्र से बड़ी मदद मिलने के बाद सरकार को इस महीने अतिरिक्त कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। खबर थी कि सरकार छह हजार करोड़ का कर्ज और लेने जा रही है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश को केंद्र सरकार से हर महीने लगभग 7 हजार करोड़ रुपए मिलते हैं, लेकिन इस बार यह राशि डबल से भी ज्यादा है। इस राशि के मिलने से सरकार को त्योहारी खर्च और विकास कार्यों में मदद मिलेगी।

मिले 1 लाख 78 हजार 173 करोड़ रुपए

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने सिर्फ एमपी ही नहीं, बल्कि सभी राज्यों को एडवांस टैक्स दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक केंद्र ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। जबकि आम तौर पर हर महीने 89,086.50 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसमें अक्टूबर 2024 में मिलने वाली नियमित किश्त के अलावा एक एडवांस किश्त भी शामिल है।

कर्ज के बोझ से मिलेगी बड़ी राहत

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने दस अक्टूबर को कहा था कि यह राशि आने वाले फेस्टिवल के मद्देनजर जारी की गई है। इससे राज्य पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकेंगे। साथ ही अपने विकास और कल्याणकारी योजनाओं में खर्चों को भी पूरा कर सकेंगे। केंद्र से मिली यह एडवांस किश्त राज्य सरकार को थोड़ी राहत देगी, जो कर्ज के बोझ तले दबी हुई है।

अक्टूबर की शुरूआत में लिया 5000 करोड़ का कर्ज

त्यौहार के बीच केंद्र से एमपी को टैक्स शेयर की इतनी बड़ी राशि मिलने से बड़ी राहत मिली है। मध्य प्रदेश सरकार ने अक्टूबर के आखिर में 6 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने की योजना बनाई थी। लेकिन अब एडवांस किश्त मिलने के बाद इसे टाल दिया गया है। राज्य ने इस महीने की शुरुआत में 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

ये खबर भी पढ़ें... सिंहस्थ के लिए 5 हजार 882 करोड़ के काम मंजूर, जानें क्या-क्या होगा

मोहन सरकार पर कितना कर्ज

आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2024 तक मध्य प्रदेश सरकार का कुल कर्ज 3.75 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया था। इस वित्तीय वर्ष में अब तक लिए नए कर्जों के साथ मध्य प्रदेश सरकार पर अब 3.95 लाख करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है। राज्य सरकार ने अगस्त 2024 से कुल 20 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। यह कर्ज अलग-अलग किश्तों में लिया गया है।

विरासत में मिला 3.5 लाख करोड़ का कर्ज

2023 के विधानसभा चुनाव के बाद बनी नई सरकार को 3.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में मिला है। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने 42,500 करोड़ रुपए उधार लिए थे। इसमें से नई मोहन यादव सरकार का हिस्सा 17,500 करोड़ रुपये (41 प्रतिशत) है, जो मार्च 2024 तक केवल तीन महीनों में उधार लिया गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • मोहन सरकार
  • केंद्र सरकार
  • मोदी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • केंद्र सरकार का बड़ा कदम
  • एमपी कर्ज
  • Tax
  • टैक्स
  • राहत राशि
  • एमपी मोहन सरकार पर कर्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज