सीएम मोहन यादव सरकार की कैबिनेट मीटिंग अब भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों पर

Sandeep Kumar | Jun 07, 2025, 17:11 IST
Share
madhya-pradesh-religious
madhya-pradesh-religious

एमपी सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर कैबिनेट बैठकें करेगी। सरकार ने उन 40 पवित्र स्थलों को चिह्नित किया है, जो धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर कैबिनेट बैठकें आयोजित करेगी। इसके माध्यम से जनभावनाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। चित्रकूट से ओंकारेश्वर तक 40 से अधिक स्थलों की सूची तैयार की गई है। अब जन कल्याण से जुड़े फैसले श्रीराम और श्रीकृष्ण के पवित्र स्थलों से लिए जाएंगे।

मोहन सरकार इस पहल को शुरू करने जा रही है। भविष्य में चित्रकूट, सांदीपनि आश्रम, उज्जैन, अमरकंटक और मुलताई जैसे 40 पवित्र स्थलों पर कैबिनेट बैठकें होंगी।

ये खबर भी पढ़िए... दस गांवों में 51 हाथियों की दहशत... वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सूची

सरकार ने उन पवित्र स्थलों को चिह्नित किया है, जो धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। प्रमुख स्थलों में चित्रकूट (जो श्रीराम से जुड़ा है), ओंकारेश्वर, महाकाल नगरी उज्जैन, सांदीपनि आश्रम और नर्मदा के उद्‌गम स्थल अमरकंटक शामिल हैं। यह कदम धार्मिक स्थलों के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए है।

ये खबर भी पढ़िए... पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ाया फर्जी बैंक अधिकारी

डेस्टिनेशन कैबिनेट का मकसद

प्रदेश सरकार का मानना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर कैबिनेट बैठकें राज्य के विकास में तेजी लाएंगी। इन स्थलों पर बैठकें स्थानीय विकास और जनभावनाओं को साकार करेंगी। यह पहल लोगों को ऐतिहासिक स्थलों से करीब से परिचित कराएगी। आने वाली पीढ़ी को इन स्थलों के महत्व का एहसास दिलाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल को तैयार करने में भिलाई का बड़ा रोल, 12,432 टन लोहा दिया

ये खबर भी पढ़िए... पीके फाउंडेशन ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप 2024 का समापन, युवा प्रतिभाओं ने जीता दिल

पहले ही हो चुकी हैं चार कैबिनेट बैठकें

पिछले डेढ़ साल में सीएम मोहन यादव की सरकार ने चार डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकें ( Cabinet meeting ) आयोजित की हैं। ये बैठकें दमोह के सिंग्रामपुर, महेश्वर, इंदौर के राजबाड़ा और पचमढ़ी जैसे ऐतिहासिक स्थानों पर हुईं। इन बैठकों का मकसद विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और इन ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को उजागर करना था।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • Cabinet meeting
  • कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा