चीतों के बाद मध्य प्रदेश में गेंडे को बसाने की तैयारी, देश के तीन राज्यों में ही बचे गेंडे
Raj Singh | Oct 03, 2024, 11:06 IST
the sootr
चीतों के बाद मध्य प्रदेश में गेंडे बसाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के वन विभाग ने देहरादून के वन विभाग के पास एक लेटर लिखा है। दुनिया भर में गेंडों की संख्या 4 हजार तक है।
चीतों के बाद अब मध्य प्रदेश में एक सींग वाले गैंडों को बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अनुकूल आवास (एन्सिएंट फेवरेबल हैबिटेट) की पहचान की जा रही है। साथ ही, अधिक संभावनाएं तलाशने के लिए वन विभाग ने देहरादून के वन्यजीव संस्थान से मदद भी मांगी है। इस संबंध में पीसीसीएफ वन्यजीव विजय कुमार अंबाड़े ने भारतीय वन्यजीव संस्थान को आधिकारिक तौर पर लेटर लिखा है।
बता दें कि जून महीने में राज्य वन्य बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। गैंडे विलुप्त जानवरों की लाल श्रेणी में हैं। पूरी दुनिया में गैंडों की संख्या बहुत कम हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरी दुनिया में सिर्फ 4 हजार गैंडे बचे हैं। इनमें से भारत में कुल 2900 हैं। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य असम में अकेले 2500 से ज्यादा गैंडे हैं।
ये भी खबर पढ़िए... कूनो सेंचुरी में जूं और पिस्सू की चपेट में चीता शावक, ट्रेंकुलाइज से बढ़ा जोखिम
अगर गैंडों की बात करें तो इस समय तीन राज्यों में गैंडे हैं। इनमें असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। सबसे पहले अगर असम की बात करें तो राज्य के काजीरंगा नेशनल पार्क, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य, ओरंग नेशनल पार्क, डिबू सैखोवा नेशनल पार्क डिब्रूगढ़, मानस नेशनल पार्क में गैंडे मौजूद हैं।
पश्चिम बंगाल की बात की जाए तो यहां के गोरुमारा नेशनल पार्क और जलदापारा नेशनल पार्क में गेंडे हैं। जबकि उत्तरप्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में ही गेंडे मौजूद हैं।
दुनियाभर में 4 हजार ही गेंडे
ये भी खबर पढ़िए... कूनो सेंचुरी में जूं और पिस्सू की चपेट में चीता शावक, ट्रेंकुलाइज से बढ़ा जोखिम
सिर्फ तीन राज्यों में गेंडे
उत्तरप्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में गेंडे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari