MP में फिर छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट, मोहन-शिवराज, जीतू-सिंघार छात्र राजनीति से ही लीडर बने

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में 2017 के बाद से यानी 7 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, जबकि मध्यप्रदेश के पड़ोसी राजस्थान में नियमित रूप से छात्र संघ चुनाव होते आ रहे हैं। इसे लेकर छात्र संगठन कई बार मांग कर चुके थे। अब सरकार के स्तर पर इसके लिए कदम बड़े हैं...

BHOPAL. मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने चुनाव कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए गाइडलाइन बनाई जाने लगी है। मध्यप्रदेश में 2017 के बाद से यानी 7 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, जबकि मध्यप्रदेश के पड़ोसी राजस्थान में नियमित रूप से छात्र संघ चुनाव होते आ रहे हैं। इसे लेकर छात्र संगठन कई बार मांग कर चुके थे। अब सरकार के स्तर पर इसके लिए कदम बड़े हैं।

मोहन यादव ने दिया था प्रस्ताव


दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए छात्र संघ चुनाव का खाका तैयार कराया था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं हो सके थे। अब चूंकि डॉ. यादव स्वयं सीएम हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव कराए जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने की ठगी, तंत्र-मंत्र का दिया झांसा

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली?


सूत्रों के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग चुनाव के लिए 15 दिनी शेड्यूल तैयार कर रहा है। छात्र संगठनों की मांग है कि सरकार प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए, ताकि इसमें पारदर्शिता ज्यादा रहे। दरअसल, अप्रत्यक्ष प्रणाली में छात्र पहले कक्षा का प्रतिनिधि चुनते हैं और फिर प्रतिनिधि मिलकर अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। वहीं, प्रत्यक्ष प्रणाली में सीधे अध्यक्ष और बाकी पदों के लिए चुनाव होता है।

हिंसक घटनाएं होती थीं चुनाव में


मध्यप्रदेश में छात्र राजनीति का लंबा इतिहास है। प्रदेश के सभी कॉलेजों में पहले प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव होते थे, लेकिन धीरे-धीरे चुनावों में हिंसक घटनाएं सामने आने लगीं। इसके बाद प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनावों बंद करा दिया गया था, जबकि 2003 आते-आते छात्रसंघ चुनाव का प्रारूप बदल दिया गया। इसके बाद मेरिट के आधार पर चुनाव हुए, लेकिन इस प्रक्रिया का छात्र संगठनों ने सख्त विरोध किया था।

छात्रों में लीडरशिप होती है डवलप


चुनाव से छात्रों में लीडरशिप क्वालिटी डेवलप होती है। इसका लाभ राजनीति सहित समाज के प्रत्येक क्षेत्र में मिलता है। छात्र नेता कहते हैं कि चुनाव अन्य राज्यों की तरह होना चाहिए। यदि हिंसा या माहौल बिगाड़ने की स्थिति बनती है तो नए सख्त नियम सरकार को बनाना चाहिए। यहां जरूरी समझा जाए, वहां नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान होना चाहिए।

छात्र राजनीति से निकले एमपी में कई नेता


यहां खास बात यह है कि मध्यप्रदेश के आज के कई दिग्गज नेताओं की राजनीति की शुरुआत छात्र संघ चुनावों से ही हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे कई नेता छात्र राजनीति से ही आगे बढ़े और आज सक्रिय राजनीति में हैं।

thesootr links



  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • छात्र संघ चुनाव
  • मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए 29.86 लाख आवेदन, चयन सिर्फ 2,538 का; RPSC के आंकड़ों में चौंकाने वाला अंतर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए 29.86 लाख आवेदन, चयन सिर्फ 2,538 का; RPSC के आंकड़ों में चौंकाने वाला अंतर
छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम घटे, तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम घटे, तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
एम्स भोपाल में महंगी दवाओं का खेल: खून रोकने वाला इंजेक्शन 14 गुना महंगा, 14 रुपए की दवा 943 रुपए में खरीदी

By Amresh Kushwaha

एम्स भोपाल में महंगी दवाओं का खेल: खून रोकने वाला इंजेक्शन 14 गुना महंगा, 14 रुपए की दवा 943 रुपए में खरीदी
नवंबर में दूसरी बार कर्ज लेगी एमपी सरकार, तीन हजार करोड़ जुटाने की तैयारी, 8 महीने में ब्याज पर 15 हजार 573 करोड़ खर्च

By Arohi Raj

नवंबर में दूसरी बार कर्ज लेगी एमपी सरकार, तीन हजार करोड़ जुटाने की तैयारी, 8 महीने में ब्याज पर 15 हजार 573 करोड़ खर्च
रायपुर के लोकभवन में आज रहेगी दीपावली मिलन की रौनक, सीएम साय होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

रायपुर के लोकभवन में आज रहेगी दीपावली मिलन की रौनक, सीएम साय होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
कांग्रेस में नकुल नाथ के पोस्टर से सियासी बवाल: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय की तस्वीरें गायब, गुटबाजी पर उठे सवाल

By Amresh Kushwaha

कांग्रेस में नकुल नाथ के पोस्टर से सियासी बवाल: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय की तस्वीरें गायब, गुटबाजी पर उठे सवाल
अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था

By Arohi Raj

अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था