एमपी में बनेगा 625 किमी लंबा टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर, आपस में जुड़ेंगे टूरिस्ट प्लेस

Aman Vaishnav | Jan 08, 2026, 13:48 IST
Share
madhya pradesh tiger tourism corridor atal pragati path
madhya pradesh tiger tourism corridor atal pragati path

सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के लिए कई बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स की घोषणा की। मध्य प्रदेश में 625 किमी लंबा टूरिज्म कॉरिडोर बनेगा।

5 पॉइंट में समझें खबर के मायने...

  • मुख्यमंत्री मोहन यादवऔर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के लिए कई सड़क प्रोजेक्ट्स की घोषणा की।
  • मध्य प्रदेश में 625 किमी लंबा टूरिज्म कॉरिडोर बनेगा।
  • ये नया टाइगर कॉरिडोर पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना को जोड़ेगा।
  • इस 625 किमी लंबे कॉरिडोर पर 5 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • भोपाल-जबलपुर के बीच 9716 करोड़ का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा।
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के बाद अब टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के लिए कई बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। इसमें 625 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर और 12 हजार करोड़ का अटल प्रगति पथ शामिल है। इन परियोजनाओं से पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

मध्य प्रदेश में अब बाघों का दीदार महंगा, 01 अक्टूबर से लागू होंगी ये नई दरें
मध्य प्रदेश में अब बाघों का दीदार महंगा, 01 अक्टूबर से लागू होंगी ये नई दरें

टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर की बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश में अब प्रमुख टाइगर रिजर्व आपस में जुड़ेंगे। इसके लिए 625 किलोमीटर लंबा टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर बनेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर पेंच से कान्हा और कान्हा से बांधवगढ़ को जोड़ेगा। साथ ही बांधवगढ़ से पन्ना नेशनल पार्क तक सड़कें अपग्रेड होंगी।
जिप्‍सी चालकों के लिए नई गाइड लाइन, अब 50 नहीं 500 मीटर दूर से देखेंगे बाघ  और हाथी - Now distanse between tiger and turists would be at 500 meters in  Corbett Park
जिप्‍सी चालकों के लिए नई गाइड लाइन, अब 50 नहीं 500 मीटर दूर से देखेंगे बाघ और हाथी - Now distanse between tiger and turists would be at 500 meters in Corbett Park

सड़कों के विकास पर 5 हजार करोड़

टाइगर कॉरिडोर के अंदर आने वाली सड़कों को अब बेहतर बनाया जाएगा। सरकार इस काम पर 5 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है। इससे टाइगर रिजर्व और पर्यटन वाली जगहों पर आना-जाना आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि इसका फायदा पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगा। साथ ही, इससे पर्यटन के क्षेत्र में पैसा आएगा।

मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे नेशनल हाईवे, दिल्ली में इन प्रोजक्ट्स पर होगी  चर्चा - MP National Highway Project
मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे नेशनल हाईवे, दिल्ली में इन प्रोजक्ट्स पर होगी चर्चा - MP National Highway Project

अटल प्रगति पथ से घटेगा दिल्ली का सफर

चंबल क्षेत्र के लिए अटल प्रगति पथ एक बड़ी सौगात बनकर आया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्वालियर, भिंड और श्योपुर के इलाकों को होगा। यह रास्ता चंबल को सीधे उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से जोड़ देगा। 12 हजार करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट की वजह से अब सफर में 3-4 घंटे की बचत होगी। साथ ही, यह प्रोजेक्ट इलाके में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी मददगार साबित होगा।

चंबल एक्सप्रेस वे | अटल प्रगति पथ के बारे में सब कुछ
चंबल एक्सप्रेस वे | अटल प्रगति पथ के बारे में सब कुछ

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और अन्य प्रोजेक्ट्स

भोपाल और जबलपुर के बीच अब एक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट पर कुल 9 हजार 716 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही भोपाल से इंदौर और प्रयागराज तक, और जबलपुर से नागपुर तक के रास्तों को भी बेहतर बनाया जाएगा।

इंदौर-धुले-पुणे मार्ग का विकास भी 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा। सरकार ने इन चारों दिशाओं के मुख्य रास्तों को मजबूत करने की योजना पर चर्चा की है।

Greenfield Expressway: सिर्फ 20 माह में बन जाएगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे,  दिल्ली व बिहार से जुड़ेगा बलिया - Greenfield Expressway will be built in  just 20 months Ballia will connect Delhi ...
Greenfield Expressway: सिर्फ 20 माह में बन जाएगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली व बिहार से जुड़ेगा बलिया - Greenfield Expressway will be built in just 20 months Ballia will connect Delhi ...

कूनो नेशनल पार्क और चीता पर्यटन

मध्य प्रदेश को वन्य प्राणियों के मामले में कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से चीते लाए गए हैं। इससे अब कूनो पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। कॉरिडोर तैयार होने से कूनो और दूसरे पार्कों के बीच पर्यटकों का आना-जाना आसान हो जाएगा। राज्य की भौगोलिक स्थिति पर्यटन को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।

निष्कर्ष- केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट के साथ-साथ टाइगर टूरिज्म हब बनाने की तैयारी में है। करीब 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से 625 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा। 12 हजार करोड़ रुपए का अटल प्रगति पथ राज्य की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

इन बड़े प्रोजेक्ट्स से वन्यजीव पर्यटन आसान होगा और दिल्ली-एनसीआर से दूरी भी कम हो जाएगी। साथ ही, भोपाल और जबलपुर जैसे बड़े शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को और रफ्तार मिलेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी के टाइगर रिजर्व के लिए नया जोनल मास्टर प्लान, विकास और संरक्षण में साधा जाएगा संतुलन

इटारसी आमला तीसरी रेल लाइन का काम शुरु, 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट से 4 टनल और 361 पुल बनेंगे

एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन एक्सप्रेस हाईवे, देखें इनमें आपका शहर है क्या

एमपी को विकसित भारत 2047 से जोड़ने का बना रोडमैप

Tags:
  • कूनो नेशनल पार्क
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • राज्य सरकार
  • मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि