अब MP पर्यटन निगम लीजरेंट की जगह रेवेन्यू शेयरिंग करेगा लागू!
Siddhi Tamrakar | Dec 26, 2024, 15:33 IST
mp tourism department
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए अपनी कमाई बढ़ाने और होटल ब्रांड्स के साथ साझेदारी को लेकर नई योजनाओं पर काम कर रहा है।
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए अपनी कमाई बढ़ाने और होटल ब्रांड्स के साथ साझेदारी को लेकर नई योजनाओं पर काम कर रहा है। अब तक पर्यटन निगम अपनी संपत्तियों को एकमुश्त प्रीमियम (lump sum premium) के आधार पर लीज पर देता थाऔर इस राशि का 1% सालाना लीजरेंट होता है।अब लीज नीति में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत, निगम अपनी संपत्तियों को निजी समूहों को लीज रेंट पर देने के बजाय रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर विचार कर रहा है, जिससे निगम को साल दर साल ज्यादा इनकम मिल सकेगी।
राज्य पर्यटन निगम अब प्रतिष्ठित होटल ब्रांड्स के साथ मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट करने की योजना बना रहा है। इस मॉडल में निगम की संपत्ति सरकारी के पास रहेगी, लेकिन उसका प्रबंधन बड़े होटल ब्रांड्स जैसे ताज, ओबेरॉय आदि द्वारा किया जाएगा। इससे इन होटलों को अपनी प्रतिष्ठित सेवाएं देने का मौका मिलेगा और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अब तक, निगम की संपत्तियों को 30 साल तक के लिए लीज पर दिया जाता था, लेकिन नए निर्णय के तहत लीज की अवधि 60 और 90 साल तक बढ़ाई जा रही है। इस बदलाव से निगम को लंबी अवधि के लिए आय प्राप्त होगी और होटल ब्रांड्स के लिए यह एक स्थिर व्यापारिक आधार बनेगा।
पर्यटकों की बढ़ी संख्या
इस वर्ष जनवरी से नवंबर तक मध्यप्रदेश में 10.66 करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर के दर्शन करने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी भारी बढ़त हुई है। महाकाल मंदिर के विस्तार के बाद, रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 हजार-20 हजार से बढ़कर 2-2.5 लाख हो गई है। इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट्स जैसे सरसी आइलैंड और रातापानी टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने से और श्योपुर में चीता प्रोजेक्ट ने भी राज्य में पर्यटकों के लिए आकर्षण बढ़ाया है। हाल के समय में पर्यटन निगम की कुल 18 प्रॉपर्टी लीज पर हैं।
मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट से बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी
लीज की अवधि में बढ़ोतरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari