बिना परमिट बस चलाने वाले हो जाएं सावधान, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Dablu Kumar | Sept 23, 2025, 11:14 IST
Share
MP BUS MALIK CATUTION
MP BUS MALIK CATUTION

मध्यप्रदेश में अब बिना परमिट और बकाया टैक्स के वाहन चलाने पर जुर्माना बढ़ गया है। नए नियमों के तहत बसों और अन्य वाहनों पर भी भारी जुर्माना लगेगा।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने हाल ही में मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान (संशोधन) अधिनियम, 2025 को मंजूरी दी है। इसके तहत नए नियम लागू किए गए हैं। जिनके मुताबिक, बिना परमिट और बकाया टैक्स के वाहन चलाने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

यह नियम यात्री बसों, स्कूल बसों और लोकसेवा/निजी सेवा वाहनों पर भी लागू होगा। बिना परमिट यदि बस सड़क पर पकड़ी जाती है, तो प्रत्येक सीट पर 1000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

बिना परमिट बस पकड़े जाने पर जुर्माना

मध्यप्रदेश में अब प्राइवेट वाहन, बस या अन्य सवारी वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना देना होगा। ऐसे वाहनों पर प्रति सीट 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने यह नया नियम लागू करने के लिए मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025 विधानसभा में पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता लाना और सख्ती बढ़ाना है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जुर्माना या चालान के माध्यम से सरकार को राजस्व हानि न पहुंचा सके।

ये भी पढ़िए... एमपी में बारिश का दौर जारी, बड़वानी में लैंडस्लाइड, कई वाहन जाम में फंसे, भदभदा डैम के गेट खुले

टैक्स समय पर नहीं भरने पर जुर्माना

यदि किसी वाहन का टैक्स (Tax) समय पर नहीं भरा गया है, तो वाहन मालिक को बकाया टैक्स पर एक निर्धारित प्रतिशत के अनुसार दंड दिया जाएगा। यह जुर्माना बकाया राशि के चार गुना तक हो सकता है। इस नियम के अंतर्गत, अगर कोई वाहन मालिक साल भर का या उससे ज्यादा समय का बकाया टैक्स नहीं चुकाता, तो उसे भारी वित्तीय दंड का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़िए... केवल वसूली पर ध्यान, इसलिए बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहन

लाइफटाइम टैक्स का अतिरिक्त भुगतान

अगर किसी वाहन के मालिक ने लाइफटाइम टैक्स (Lifetime Tax) नहीं भरा है, तो उसे हर साल या साल के हिस्से के लिए लाइफटाइम टैक्स का 10% अतिरिक्त भुगतान करना होगा। हालांकि, यह अतिरिक्त राशि लाइफटाइम टैक्स की कुल राशि से ज्यादा नहीं हो सकती। यह कदम सरकार ने इसलिए उठाया है, ताकि वाहन मालिक समय पर टैक्स का भुगतान करें और वाहन चलाने के लिए उचित परमिट प्राप्त करें।

ये भी पढ़िए... MP News: एमपी में 15 लाख वाहन के साथ ब्लंडर मिस्टेक, गाड़ी में लगी है नंबर प्लेट, लेकिन रिकॉर्ड में घालमेल

अब और सख्त हुए जुर्माने के नियम

अक्सर स्कूल, कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थानों की बसें खाली समय में सवारी लेकर सड़कों पर दौड़ती हैं। इसके अलावा कई बार प्राइवेट वाहन भी कमर्शियल इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल होने लगते हैं। उदाहरण के तौर पर लोग प्राइवेट कारों का उपयोग व्यावसायिक कामों के लिए करते हैं। ऐसे मामलों में प्राइवेट कार के कमर्शियल उपयोग पर चार सीटों के हिसाब से कम से कम 4 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।

ये भी पढ़िए... मौसम पूर्वानुमान (23 सितंबर) : उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश तो मध्यप्रदेश में आंधी की आशंका

टैक्स और जुर्माना के बारे में जागरूकता

इस प्रकार के सख्त नियमों से वाहन मालिकों में टैक्स भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही सरकार का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि टैक्स का भुगतान समय पर करना क्यों जरूरी है, न केवल वित्तीय दंड से बचने के लिए बल्कि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक सेवाओं के बेहतर संचालन के लिए भी।

क्या परिवहन विभाग के मंत्री का कहना

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा- पहले बस या मालवाहक वाहन को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता था तो जुर्माने का केलकुलेशन के लिए किलोमीटर देखा जाता था और जुर्माना दो गुना कर दिया जाता था। इसके कारण पेनाल्टी कम हाने की गुंजाइश होती थी, इसलिए हमने यह सब बंद कर दिया है। इस बदलाव से अब कोई कर्मचारी अधिकारी जुर्माने या चालान में शासन को राजस्व में हानि नहीं पहुंचा सकेगा, साथ ही आरोप भी नहीं लगा सकेगा।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • परिवहन विभाग
  • बस
  • वाहन
  • मंत्री उदय प्रताप सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज