सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है एमपी का ये कपल, ऐसे परवान चढ़ा ऋषभ-सोनाली का 11 साल का प्यार

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
madhya-pradesh-viral-couple-rishabh-rajput-shonali-chouksey-wedding
madhya-pradesh-viral-couple-rishabh-rajput-shonali-chouksey-wedding

आजकल भले ही बहुत लोग रंगभेद करते हों, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी के रंग से नहीं, बल्कि दिल से प्यार करते हैं। ऐसे ही एक कपल की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

ये बात बिलकुल सच है कि प्यार का कोई रंग या रूप नहीं होता। प्यार तो बस प्यार होता है, चाहे पार्टनर काला हो या गोरा। याद रखिए, गोरी राधा ने भी तो काले कृष्ण से प्यार किया था!

फिर आज के जमाने में लोग रंगभेद क्यों करते हैं? भूल जाते हैं कि बाहरी सुंदरता से कहीं ज्यादा मायने उसकी शख्सियत, बात करने का तरीका और उसका व्यवहार रखते हैं।

आज भले ही बहुत लोग रंगभेद करते हों, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रंग नहीं, दिल से प्यार करते हैं। ऐसा ही एक कपल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

0ba83637-42f
0ba83637-42f


अपने एमपी का ही है ये कपल

ये कपल मध्य प्रदेश का है। इस कपल का नाम है ऋषभ राजपूत और सोनाली चौकसे। इन दोनों ने 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद आखिरकार शादी की। लेकिन जैसे ही शादी की फोटो वायरल हुई, तो कई लोगों ने ऋषभ के डार्क स्किन को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो सोनाली की पसंद पर ही सवाल उठाए और कहा, "शायद उसने पैसे या स्टेटस के लिए शादी की होगी।
e687a942-afe
e687a942-afe


इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने तो यह तक मान लिया कि ऋषभ सरकारी नौकरी करते हैं, इसलिए यह रिश्ता बना। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस रिश्ते को समझदारी भरा भी बताया और तारीफ की। वहीं, लगातार ट्रोल होने के बाद दूल्हे ने सामने आकर ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: सरकारी शिक्षक अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर EOW का छापा, तीन घरों से करोड़ों की संपत्ति

ऋषभ की बहन ने वायरल कपल की शादी की वीडियो शेयर की है.... देखें

रंग से क्या फर्क पड़ता है, प्यार दिल से होता है

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए दूल्हे ऋषभ ने जो कहा, वो सुनने लायक था। उन्होंने कहा कि रंग से क्या फर्क पड़ता है, प्यार दिल से होता है। ये जवाब सुनकर ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई। तो अब इस कपल ने साबित कर दिया कि प्यार का कोई रंग नहीं होता, बस दिल से सच्चा होना चाहिए!

उन्होंने कहा कि लोगों की नकारात्मक सोच उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं आपको एक शब्द के बारे में बताना चाहता हूं, जो है 'मैनिफेस्टेशन'। इसका मतलब होता है, किसी चीज को दिल से चाहना।

ऋषभ आगे कहते हैं कि 2014 में मैंने पहली बार इस पल को अपने लिए मैनिफेस्ट किया था। ये छोटी-सी 30 सेकेंड की वीडियो मेरी पूरी जिंदगी का एहसास लेकर आई है। मैं नर्वस नहीं था, बस वो सारी भावनाएं अंदर जमा थीं, जिनके साथ मैं 11 साल से जी रहा था, हां, पूरे 11 साल।

ऋषभ ने यह साफ किया कि ये 11 साल सिर्फ उनके रिश्ते की यादें नहीं, बल्कि उनके सपने, उम्मीदें और संघर्ष भी थे।

05a1fa52-a1c
05a1fa52-a1c


ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश। इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे

सरकारी नौकरी के सवाल से उठा पर्दा

दूल्हे ऋषभ ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे माफ करें, लेकिन मैं कोई सरकारी नौकरी नहीं करता। मैं अपने परिवार के बिजनेस में काम करता हूं और उन्हें एक अच्छी जिंदगी देना चाहता हूं।

17351294-c67
17351294-c67


आज मेरी इनकम ठीक है, लेकिन उसने मुझसे तब प्यार किया था जब मेरे पास कुछ भी नहीं था। कॉलेज के दिनों से ही वह मेरे साथ थी, मेरे हर अच्छे-बुरे वक्त में वह मेरे साथ रही। इसलिए लोगों की राय का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।

ये खबर भी पढ़िए...Viral News: WIFE का फुल फॉर्म बताकर विवादों में आए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, इस बयान से मच गया बवाल...

पूरी जिंदगी मुझे रंगभेद का सामना करना पड़ा

3393cffa-9af
3393cffa-9af


ऋषभ आगे लिखते हैं कि मैं जानता हूं कि मेरा रंग सांवला है और पूरी जिंदगी मुझे रंगभेद का सामना करना पड़ा है। लेकिन एक बात कहना चाहता हूं, मेरे परिवार के बारे में गलत बातें मत करो। तुम्हारी नजर में मैं शायद सिर्फ एक साधारण सांवला आदमी हूं, लेकिन अपनी पत्नी की नजर में मैं सबसे अच्छा पति बनने की पूरी कोशिश करता हूं, और यही मेरे लिए सबसे जरूरी है।

fb4a6fa1-72c
fb4a6fa1-72c


ये खबर भी पढ़िए...प्रिसिंपल ने बच्चों से लगवाए अल्लाह हू अकबर के नारे, सरकारी स्कूल में जमकर मचा बवाल

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • Viral News
  • ऋषभ राजपूत
  • सोनाली चौकसे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर