MP में कड़ाके की ठंड, पारा 8 डिग्री नीचे गिरा, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड
Siddhi Tamrakar | Nov 23, 2024, 08:38 IST
WEATHER MP
मध्य प्रदेश में अब लद्दाख और कश्मीर जैसे ऊंचे इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। इसके साथ ही उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है। आइए इस लेख में जानें कितना रहा आपके शहर का तापमान।
मध्य प्रदेश में अब लद्दाख और कश्मीर जैसे ऊंचे इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। इसके साथ ही उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है। शुक्रवार को भोपाल में नवंबर महीने का 10 साल का तापमान रिकॉर्ड टूट गया है और इस दिन सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। इसके अलावा, लगातार दूसरे दिन प्रदेश के सभी शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। भोपाल में सीजन की पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा है। इस शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 10 सालों का सबसे कम तापमान था। वर्ष 2014 में यहां का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था, जब तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था, और 2017 में यह 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
पचमढ़ी में भी शुक्रवार को रात का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, मंडला में 8.1 डिग्री, उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री, भोपाल में 9.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबलपुर में शुक्रवार को दिन का न्यूनतम तापमान 9.9 दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान यहां 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में 27.2 डिग्री, ग्वालियर में 27.6 डिग्री और उज्जैन में 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही। भोपाल और उज्जैन में एक्यूआई स्तर 265 दर्ज हुआ, जबकि जबलपुर में 262, ग्वालियर में 260 और इंदौर में 133 रिकॉर्ड किया गया।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है और ठंड के साथ कोहरे के असर का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। बर्फीली हवाओं के चलते पचमढ़ी, मंडला, उमरिया, राजगढ़, भोपाल और मलाजखंड में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है।
भोपाल
पचमढ़ी
जबलपुर
इंदौर की हवा सबसे स्वच्छ
FAQ
- मध्य प्रदेश में ठंड क्यों बढ़ रही है?
कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। - भोपाल में इस नवंबर का न्यूनतम तापमान क्या दर्ज हुआ?
भोपाल में नवंबर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। - पचमढ़ी में सबसे कम तापमान कितना रिकॉर्ड किया गया?
पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। - राज्य में वायु गुणवत्ता का सबसे खराब स्तर किन शहरों में दर्ज हुआ?
भोपाल और उज्जैन में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज हुई, जहां एक्यूआई स्तर 265 था। - मौसम विभाग ने कौन-सी चेतावनी जारी की है?
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman