ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला अफसर ने करवाई डिलीवरी
Sourabh Bhatnagar | Oct 03, 2024, 14:14 IST
Sourabh - 2024-10-03T135024.912
शाजापुर में ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला की डिलीवरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेलवे में पदस्थ एक महिला अफसर ने महिला की डिलीवरी करवाई है।
मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला की डिलीवरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेलवे में पदस्थ एक महिला अफसर ने महिला की डिलीवरी करवाई है और इस दौरान एक ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
महिला दतिया की रहने वाली है और गांधी जयांती के दिन साबरमती एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ गुजरात से लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को शाजापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया गया कि मक्सी-शाजापुर के बीच महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी थी। इसके बाद महिला के परिजनों ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। परिजनों की सूचना पर रेलवे और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी को तुरंत बुलवाया गया। इसके बाद ट्रेन जैसे ही शाजापुर स्टेशन पहुंची, वहां महिला अधिकारी ने ट्रेन में ही महिला की सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करवा दी। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को शाजापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दें कि जच्चा-बच्चा दोनों का इलाज किया जा रहा है। दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं।
इससे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में भी इसी साल ऐसा ही मामला देखने को मिला था, जहां 24 वर्षीय एक महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दे दिया था। उस समय महिला मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के नासिक से सतना जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान भोपाल और विदिशा के बीच अचानक उसे प्रसव पीड़ा होनी शुरू हुई, जिसके बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला के परिवार ने बेटी का नाम ट्रेन के नाम पर कामायनी ही रख लिया था।
महिला दतिया की रहने वाली है और गांधी जयांती के दिन साबरमती एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ गुजरात से लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को शाजापुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला अफसर ने ट्रेन में करवाई डिलीवरी
एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
विदिशा में भी आया था ऐसा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari