BJP विधायक नरेंद्र कुशवाह को संगठन पदाधिकारियों ने लगाई फटकार, दी चेतावनी, विधायक सरेंडर

Ramanand Tiwari | Aug 29, 2025, 13:35 IST
Share
madhya-pradeshs-bhind-BJP-mla-Narendra Singh Kushwah-district-collector-clash-NEWS
madhya-pradeshs-bhind-BJP-mla-Narendra Singh Kushwah-district-collector-clash-NEWS

भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच विवाद को संगठन ने गंभीरता से लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक कुशवाह को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि...

भिंड में बुधवार को बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुई कहा-सुनी को संगठन ने गंभीरता से लिया। आज (29 अगस्त) विधायक को संगठन के पदाधिकारियों ने फटकार लगाई और चेतावनी दी।

चेतावनी मिलते ही विधायक ने अपनी बात बाजीगरी से रखना चाही, लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी बात को खारिज करते हुए उन्हें ताकीद दी कि वे भविष्य में ऐसा कोई भी कृत्य न करें जो सरकार की छवि को खराब करता हो। किसी भी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के ऐसे कृत्य को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

अपनी बात को गोल-गोल घुमा रहे थे विधायक

हालांकि संगठन के पदाधिकारियों ने भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह की बात को भी सुना लेकिन विधायक कुशवाह अपनी साफगोई से बात को गोल-गोल घुमाकर संगठन के सामने रख रहे थे। लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी बात को कम समय में भांप लिया।

खबर यह भी...भिंड कलेक्टर-विधायक विवाद में नया मोड़, कुशवाह ने विस अध्यक्ष को लिखा पत्र तो IAS एसोसिएशन CM और CS से मिलेगा

संगठन पदाधिकारियों के सामने नतमस्तक हुए विधायक

इसके बाद विधायक कुशवाह संगठन पदाधिकारियों के सामने नतमस्तक हुए। संगठन पदाधिकारियों के सामने विधायक कुशवाह ने कहा कि मैं तो किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर के पास गया था। आपसी तालमेल न बैठने की वजह से मामला बिगड़ गया। भविष्य में विधायक कुशवाह ने ऐसी गलती न किए जाने की बात भी संगठन के पदाधिकारियों के सामने कही।
खबर यह भी...भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी की इंट्री, सीएम से कर दी यह मांग

विधायक को आलाकमान ने किया था तलब

बता दें कि भिंड में हुई घटना के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भिंड विधायक कुशवाह को शुक्रवार को तलब किया गया था। कुशवाह कार्यालय पहुंचे, उसके बाद भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री ने विधायक कुशवाह की क्लास ली। विधायक कुशवाह को मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का समर्थन प्राप्त है।

दरअसल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बनने के बाद यह पहली घटना है इसको उन्होंने काफी गंभीरता से लिया जबकि पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं सामान्य हो गई थीं और पार्टी के जन प्रतिनिधि भी आश्वत हो चुके हैं कि उन्हें मात्र प्रदेश कार्यालय में तलब किया जाता है। उसके बाद बात आई गई हो जाती है। पूर्व में जनप्रतिनिधियों के ऐसे बहुत तेरे उदाहरण सामने आ चुके हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह | आईएएस संजीव श्रीवास्तव | भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

Tags:
  • बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • आईएएस संजीव श्रीवास्तव
  • भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती