ef2f02ed-88f
पुष्पा स्टाइल में महाकाल मंदिर पहुंचा युवक: कर्मचारियों ने कराए वीआईपी दर्शन
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक युवक पुष्पा स्टाइल में साड़ी पहनकर पहुंचा। कर्मचारियों ने उसे VIP दर्शन कराया और प्रतिबंध के बावजूद वीडियो बने। जांच के बाद सुपरवाइजर को पद से हटाया गया।
पांच पाइंट में समझें क्या है मामला
- पुष्पा स्टाइल में साड़ी पहनकर महाकाल मंदिर में पहुंचा युवक।
- पुष्पा स्टाइल में युवक को देखकर कर्मचारी भी फोटो खिंचाने लगे।
- मंदिर में प्रतिबंध के बाद भी वीडियोग्राफी की गई।
- महाकाल मंदिर में VIP एंट्री को लेकर सवाल उठ रहे है।
- मामला सामने आने के बाद सुरक्षा सुपरवाइजर को हटाया गया।
पुष्पा के अंदाज में पहुंचा युवक
उसके पैरों में पायल थी। गले में नींबू की माला और हार था। कानों में टॉप्स, नाक में नथनी और हाथों में चूड़ियां भी थीं। यह वेशभूषा सोशल मीडिया पर खूब शेयर होने वाले पुष्पा के ट्रेंड से मेल खाती थी।
कर्मचारियों ने नहीं रोका, VIP दर्शन कराए
यह बात वायरल वीडियो में साफ दिखती है। युवक मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में घूमता नजर आ रहा है। उसके साथ मंदिर के कर्मचारी भी हैं।
c629819f-f65
प्रतिबंध के बावजूद बनते रहे वीडियो
युवक ने मंदिर के भीतर कई वीडियो बनाए। ये वीडियो बाद में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर Ankit Astoliya नाम की आईडी से अपलोड किए गए। इसी अकाउंट पर इसी वेशभूषा में बने और भी वीडियो बताए जा रहे हैं।
वायरल होते ही मचा बवाल
महाकाल मंदिर में इससे पहले भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लेकर विवाद हो चुके हैं। लेकिन इस बार कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप ज्यादा गंभीर था।
3f8dd062-402
जांच हुई, सुपरवाइजर पद से हटाया
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में किसी को विशेष अनुमति देना और फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी होने देना मंदिर की निर्धारित व्यवस्था और मर्यादा के खिलाफ है। प्रबंधन ने यह भी संकेत दिया कि आगे ऐसी चूक न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
सवाल जो अब भी बाकी हैं
मंदिर में नियमित रूप से हजारों श्रद्धालु आते हैं। उनके लिए एक नियम और किसी के लिए दूसरा नियम, यह भेदभाव आस्था के स्थान पर स्वीकार्य नहीं माना जाता। इस घटना ने मंदिर प्रबंधन को आत्मचिंतन का मौका दिया है।
महाकाल मंदिर से जुड़े कुछ पुराने विवाद
वीआईपी प्रोटोकॉल में सगाई का वायरल वीडियो
राजनीतिक वीआईपी एंट्री पर कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: गर्भगृह में वीआईपी एंट्री
FAQ
- महाकाल मंदिर में VIP दर्शन की व्यवस्था क्या है?
महाकाल मंदिर में सामान्य और विशेष दर्शन की अलग-अलग व्यवस्था है। विशेष दर्शन के लिए निर्धारित प्रक्रिया और अनुमति जरूरी होती है। इस मामले में बिना उचित प्रक्रिया के VIP एंट्री देने पर सवाल उठे हैं। - महाकाल मंदिर में फोटो और वीडियो क्यों प्रतिबंधित है?
महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध है। यह नियम मंदिर की मर्यादा और धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए लागू है। उल्लंघन पर मंदिर प्रबंधन कार्रवाई करता है।
पैसों की बारिश और श्मशान साधना: उज्जैन से मथुरा तक तांत्रिक बनने का पैकज वायरल
उज्जैन महाकाल लोक के बाद अब भव्य सांदीपनि लोक बनाने की तैयारी, जानें खासियत
उज्जैन महाकाल मंदिर के त्रिनेत्र सिस्टम को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार
उज्जैन दर्शन बस सेवा शुरू, 100 रुपए में इन प्रमुख मंदिरों के होंगे दर्शन
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha