महाकाल मंदिर की सुरक्षा होगी कड़ी, 488 होमगार्ड भर्ती को मिली मंजूरी
Kaushiki | Mar 04, 2025, 15:35 IST
MAHAKAAL MANDIR
महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए होमगार्ड सैनिकों की भर्ती को मंजूरी मिली है। हाल की सुरक्षा चूकों के बाद यह कदम उठाया गया है ताकि मंदिर की सुरक्षा और सख्त हो सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 4 मार्च को कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसके साथ ही महाकाल में बीते कुछ समय में सुरक्षा को लेकर हुई घटनाओं पर चर्चा भी की गई। कैबिनेट बैठक में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है।
महाकाल मंदिर में सुरक्षा के लिए होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के तहत सरकार हर साल 17 करोड़ रुपए खर्च करेगी। भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष में पूरी करने की योजना है, जिससे मंदिर परिसर की सुरक्षा और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
नई व्यवस्था के तहत प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच की जाएगी, जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मंदिर में प्रवेश न कर सके। सुरक्षा बलों को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि कोई भी श्रद्धालु गर्भगृह तक न पहुंच सके। सरकार और मंदिर प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और मंदिर परिसर को सुरक्षित बनाना है।
बता दें कि महाकाल मंदिर की सुरक्षा को लेकर बीते कुछ समय में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में एक युवक शराब की बोतल लेकर मंदिर के अंदर तक पहुंच गया था जिसका वीडियो भी सोसल मिडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक ने स्वीकार किया कि वह शराब की बोतल काल भैरव को चढ़ाने के लिए लाया था। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि सुरक्षाकर्मी उसे रोक नहीं सके और बिना किसी जांच के वह मंदिर परिसर के अंदर पहुंच गया।
वहीं, इसके अलावा मंदिर में एक और बड़ी सुरक्षा चूक हुई, जब एक युवक मंदिर के गर्भगृह में घुसकर शिवलिंग को छू लिया। आमतौर पर गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है, लेकिन यह युवक वहां तक पहुंचने में कामयाब रहा। यह घटना तब हुई जब पुजारी गर्भगृह में पूजा कर रहे थे। मंदिर प्रशासन ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर निकाला और सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी।
महाकाल मंदिर में सुरक्षा के लिए होमगार्ड स्वयंसेवी सैनिकों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के तहत सरकार हर साल 17 करोड़ रुपए खर्च करेगी। भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष में पूरी करने की योजना है, जिससे मंदिर परिसर की सुरक्षा और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... MPESB Paryavekshak Admit Card : पर्यवेक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नई भर्ती से सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
बीते कुछ समय में सुरक्षा को लेकर हुई घटनाओं से मंदिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन अब सरकार द्वारा होमगार्ड के 488 पदों पर भर्ती स्वीकृत की गई है। इसे सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए लिया गया है। नए होमगार्ड सैनिकों की तैनाती से मंदिर परिसर की सुरक्षा में सुधार होगा और ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
सुरक्षा में होगी कड़ी निगरानी
ये खबर भी पढ़ें... महाकाल मंदिरः आम श्रद्धालुओं पर पाबंदी, लेकिन VIP की बेटी गर्भगृह में घुसी
मंदिर की सुरक्षा में लगातार हो रही चूक
वहीं, इसके अलावा मंदिर में एक और बड़ी सुरक्षा चूक हुई, जब एक युवक मंदिर के गर्भगृह में घुसकर शिवलिंग को छू लिया। आमतौर पर गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है, लेकिन यह युवक वहां तक पहुंचने में कामयाब रहा। यह घटना तब हुई जब पुजारी गर्भगृह में पूजा कर रहे थे। मंदिर प्रशासन ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर निकाला और सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी।
ये खबर भी पढ़ें... March Top Sarkari Job : ये रहीं मार्च की टॉप सरकारी जॉब्स, आज ही करें आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari