महाकाल मंदिर अधिनियम बदलेगा, नया एक्ट पूरे उज्जैन के विकास के लिए बनाया जाएगा

Pratibha ranaa | Apr 28, 2024, 08:09 IST
Share
GB
GB

भगवान महाकाल मंदिर के प्रबंधन के लिए 41 वर्ष पहले मप्र सरकार की ओर से लागू किया गया श्री महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम-1982 जल्द बदलने वाला है। सरकार का मानना है कि अब श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है।

BHOPAL. उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम- 1982 जल्द ही बदलने वाला है ( Mahakaleshwar Temple Act will change ) । महाकाल समेत उज्जैन के मंदिरों के लिए अब एक एक्ट लागू किया जाएगा। मंदिर समिति के काम में भी काफी बदलाव हो गए हैं। पुराने अधिनियम में बदलाव से क्षेत्र का सही मायने में विकास संभव हो पाएगा। अभी यह अधिनियम महाकाल मंदिर परिसर पर ही लागू होता है, जबकि उज्जैन में 50 से ज्यादा विश्वप्रसिद्ध मंदिर और श्रद्धा स्थल हैं। नया अधिनियम पूरे उज्जैन ( Mahakal temple New Rule ) के विकास के लिए बनाया जाएगा।

महाकाल समेत उज्जैन के मंदिरों के लिए अब एक एक्ट

महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम- 1982 पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। सरकारी स्तर पर इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। ड्राफ्ट पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसे विधानसभा में लाया जाएगा। बता दें, पुराने अधिनियम में मंदिर का सारा कामकाज, प्रबंधन, पुजारियों, पंडों, सेवकों की व्यवस्था, मंदिर को मिलने वाले दान, मंदिर में श्रद्धालुओं व दर्शन की व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधन समिति को दी गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...बाबा के भक्तों के लिए गुड न्यूज, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर फिर अर्पित कर सकेंगे जल

मंदिर अधिनियम-1982 में ये बदलाव होंगे

मंदिर की परिभाषा बदलेगी

अधिनियम में मुख्य रूप से मंदिर की परिभाषा बदलनी होगी। अभी मंदिर का अर्थ महाकाल मंदिर परिसर में स्थित 17 प्रमुख मंदिर और मूर्तियां हैं। बदलाव के बाद मंदिर का अर्थ उज्जैन तीर्थक्षेत्र के सभी मंदिर हो जाएगा। कालभैरव, हरसिद्धि, मंगलनाथ, गुरु संदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, चिंतामण गणेश और 84 महादेव मंदिर आदि इसमें शामिल हो जाएंगे।

विकास कार्य में खर्च होगी आय

दान राशि का उपयोग का क्षेत्र के विकास कार्य और सेवा कार्यों तक विस्तारित किया जाना है। इससे सभी मंदिरों की आय बढ़ाकर उस राशि से विभिन्न सेवाकार्य शुरू किए जा सकते हैं।

अब मंदिरों में मिलेगा रोजगार

मंदिर समिति को इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक, शिक्षा और सेवा कार्यों तक के काम दिए जाएंगे। मंदिरों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। मूर्तिशिल्प, हस्तशिल्प जैसी कलाओं का विकास कर बड़ी संख्या में रोजगार पैदा किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...CM Mohan Yadav : शादी के बाद भी मंगलसूत्र नहीं पहनतीं प्रियंका गांधी

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर फिर अर्पित कर सकेंगे जल

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अब श्रद्धालु जल अर्पित कर सकेंगे। जल पात्र के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा पात्र में चढ़ाया गया जल श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अर्पित होगा। इसके लिए मंदिर के सभा मंडप और कार्तिकेय मंडप में दो जल पात्र शुक्रवार को रख दिए गए हैं। इसमें भक्त जल, पात्र में डालेंगे तो वो जल सीधे शिवलिंग पर अर्पित होगा। भक्त सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान महाकाल को जल अर्पित कर सके इसके लिए मंदिर समिति ने लौटा और जल उपलब्ध करवाएगी।

Tags:
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम बदलेगा
  • Mahakal temple New Rule
  • Mahakaleshwar Temple Act will change
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं